फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   sbi unit dadahau 70th anniversary

Sirmour News: एसबीआई की ददाहू शाखा ने मनाया स्थापना दिवस

Tue, 01 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
sbi unit dadahau 70th anniversary
ददाहू में एसबीआई बैंक शाखा के स्थापना दिवस पर ग्राहक का मुंह मीठा करवाते कर्मी। संवाद
एसबीआई की ददाहू शाखा ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ददाहू शाखा ने मंगलवार को अपना 70वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर बैंक में आए प्रत्येक ग्राहक का मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया। शाखा प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि एसबीआई बैंक आज हिमाचल प्रदेश की 224वीं और सिरमौर जिले की 24 शाखाओं के माध्यम से ग्राहकों की कसौटी पर खरा उतरकर उन्हें बेहतर बैंकिंग सेवाएं प्रदान करता आ रहा है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 1955 से लेकर अब तक 70 सालों की सफलता का पूरा श्रेय उन ग्राहकों को जाता है, जिन्होंने बैंक की सेवाओं के प्रति अपना विश्वास बनाए रखा। आज के दौर में बैंक बचत खातों के साथ-साथ लोगों के ऋण, लॉकर व एटीएम सहित विभिन्न बीमा योजनाओं का लाभ प्रदान करने के माध्यम से हर भारतीय का बैंक बन कर उभर रहा है। इस मौके पर रंगी राम शर्मा, अर्जुन, सदानंद व विनय कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी व ग्राहक मौजूद रहे।
विज्ञापन

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed