फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sataun won the All Round Best Trophy in the girl's category.

Sirmour News: छात्रा वर्ग में सतौन को ऑल राउंड बेस्ट की ट्राॅफी

Sun, 06 Sep 2026 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Sataun won the All Round Best Trophy in the girl's category.
खो-खो में छछेती प्रथम और हिम पब्लिक हाई स्कूल द्वितीय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सतौन में सतौन खंड की छात्रा वर्ग की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में उद्योगपति कुलदीप अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे, जबकि सतीश ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सतौन स्कूल को ऑलराउंड बेस्ट के खिताब से नवाजा गया।
कबड्डी में सतौन ने प्रथम और हिम पब्लिक हाई स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में सतौन प्रथम और कांटी मशवा द्वितीय रहा। बैडमिंटन में भी सतौन प्रथम और कांटी मशवा द्वितीय स्थान पर रहा। खो-खो में छछेती प्रथम और हिम पब्लिक हाई स्कूल द्वितीय रहा।
विज्ञापन

शतरंज में चांदनी स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि टीएफसी पब्लिक स्कूल सतौन दूसरे स्थान पर रहा। योग में टीएफसी हाई स्कूल सतौन प्रथम रहा। कुश्ती के अलग-अलग भार वर्गों में कांटी मशवा और पीएमश्री सतौन संयुक्त रूप से प्रथम रहे, जबकि टीएफसी हाई स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में टीएफसी हाई स्कूल प्रथम और सखोली द्वितीय रहा। एकल गीत में चांदनी प्रथम और टीएफसी हाई स्कूल द्वितीय रहा। समूहगान में चांदनी प्रथम और कांटी मशवा द्वितीय स्थान पर रहा। लोकनृत्य में कांटी मशवा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य वाणी विलास भट्ट, खेल प्रभारी भगत सिंह, पंचायत प्रधान पंकज शर्मा, उपप्रधान दया राम, एसएमसी उपाध्यक्ष रंजिता तोमर, पूर्व बीडीसी सदस्य सुमित्रा चौहान, पूर्व उपप्रधान गुलाब सिंह, रघुबीर चौधरी, अमर सिंह, कपिल चौहान और जोगेंद्र चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed