फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   saral sanskar begin ambulance service in ponta sahib

Sirmour News: रक्षाबंधन पर सरल संस्कार सोसायटी ने शुरु की फ्री एंबुलेंस सेवा

Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
saral sanskar begin ambulance service in ponta sahib
(सचित्र)
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर सरल संस्कार सोसायटी ने शुरू की फ्री एंबुलेंस सेवा
तिरुपति समूह निदेशक अरुण गोयल ने झंडी दिखा कर किया रवाना
शहरवासियों को सुपर स्पेशलिटी वैभव एंबुलेंस का दिया तोहफा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब की सरल संस्कार सोसायटी पिछले कई वर्षों से निशुल्क शव वाहन सेवा और लावारिस शवों का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ करती आ रही है। ऐसे में शहर में एंबुलेंस की कमी को देखते हुए सरल संस्कार सोसायटी द्वारा सुपर स्पेशलिटी वैभव एंबुलेंस शुरू कर दी है।
एंबुलेंस को लोगों को समर्पित करने के लिए तिरुपति समूह निदेशक अरुण गोयल ने एंबुलेंस को झंडी दिखा कर रवाना किया। रक्षाबंधन पर सरल संस्कार सोसायटी ने शहरवासियों की सेवा के लिए एंबुलेंस का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर सरल संस्कार के संस्थापक और अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण कई लोगों ने समय से पहले ही अपनी जिंदगी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में हमारा प्रयास रहेगा कि हम लोगों को यह सुविधा देते रहेंं ताकि कुछ जानों को बचाने में हम सफल रह पाएं। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब की संकट मोचन वैभव सोसायटी के संस्थापक चिंतामणि के सहयोग से यह एंबुलेंस शुरू की जा रही है।

संस्था के लोगों के साथ चर्चा के बाद हमने यह भी तय किया है कि आने वाले समय में माजरा बहराल और पुरुवाला इन तीनों रूटों पर एंबुलेंस चलाई जाएगी।
इस रूट पर डायलिसिस के लिए पांवटा साहिब सिविल अस्पताल आने वाले मरीजों को मुफ्त में लाया और ले जाया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संजय सिंघल, सागर राठी, डॉक्टर परवेश सबलोक, पंकज नेगी, शांति स्वरूप गुप्ता, संजय नागर और सचिन ओबराय आदि उपस्थित रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed