{"_id":"6ab3bfa1aea42647610d0bfd","slug":"sanskriti-gyan-pratiyogita-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-189707-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में आर्या प्रथम, दृष्टि यादव ने हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: प्रश्नोत्तरी में आर्या प्रथम, दृष्टि यादव ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन
हरिओम सनातन सेवा समिति की प्राचीन सनातन संस्कृति ज्ञान साप्ताहिक प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिओम सनातन सेवा समिति की ओर से प्राचीन सनातन संस्कृति ज्ञान साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत टॉप-6 होनहार बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना गया।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि इस बार की प्रश्नोत्तरी में भगवान परशुराम से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में कुमारी आर्या मलिक ने प्रथम, कुमारी दृष्टि यादव ने द्वितीय और अविशा मलिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, आरना डागर ने चतुर्थ, डोलिशा अग्रवाल ने पंचम तथा चिरंजीव जिंदल ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया।
समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे समेत अन्य सदस्यों ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम आयु में बच्चों का सनातन इतिहास के प्रति ज्ञान देखकर गर्व महसूस होता है। समिति की ओर से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रति बच्चों और अभिभावकों की रुचि दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके लिए समिति ने सभी बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।-- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरिओम सनातन सेवा समिति की ओर से प्राचीन सनातन संस्कृति ज्ञान साप्ताहिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 5 से 18 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के तहत टॉप-6 होनहार बच्चों को पुरस्कार के लिए चुना गया।
समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि इस बार की प्रश्नोत्तरी में भगवान परशुराम से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रतियोगिता में कुमारी आर्या मलिक ने प्रथम, कुमारी दृष्टि यादव ने द्वितीय और अविशा मलिक ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, आरना डागर ने चतुर्थ, डोलिशा अग्रवाल ने पंचम तथा चिरंजीव जिंदल ने षष्ठम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
समिति अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौबे समेत अन्य सदस्यों ने सभी विजेता बच्चों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इतनी कम आयु में बच्चों का सनातन इतिहास के प्रति ज्ञान देखकर गर्व महसूस होता है। समिति की ओर से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रति बच्चों और अभिभावकों की रुचि दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। इसके लिए समिति ने सभी बच्चों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।