Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sanitation system in Paonta Sahib is in bad shape, foul smell emanates from the drains.

Sirmour News: पांवटा साहिब में सफाई व्यवस्था बदहाल, नालियों से फैल रही बदबू

Thu, 08 Jan 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sanitation system in Paonta Sahib is in bad shape, foul smell emanates from the drains.
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

देवीनगर और विश्वकर्मा चौक में जल निकासी नालियां बंद
एनएच पर शमशेरपुर से बद्रीपुर तक नालियों में भरी गंदगी
नालियों में सड़ रहा पानी,
नगर परिषद से सफाई अभियान शुरू करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नगर परिषद पांवटा साहिब के शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। जल निकासी नालियों की लंबे समय से सफाई न होने के कारण पानी नालियों में ही सड़ रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल गई है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का आसपास से गुजरना तक मुश्किल हो गया है।
राजमार्ग-07 और विश्वकर्मा चौक से देवीनगर मार्ग पर जल निकासी नालियों के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। देवीनगर निवासी आरपी तिवारी, दीपक मितल, जयदेव शर्मा, मनोज गौड़ और आनंद सेवल ने बताया कि कई महीनों से क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं करवाई गई है। नालियों में जमा गंदा पानी सड़ने से दुर्गंध फैल रही है। इससे दुकानदारों और मकानों में रहने वाले लोग परेशान हैं। राहगीरों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

देहरादून से पांवटा साहिब राजमार्ग-07 पर शमशेरपुर से बद्रीपुर की ओर जाने वाली सड़क पर भी जल निकासी नालियों की कई माह से सफाई नहीं हो पाई है। मनिंदर सिंह, राहुल चौहान और प्रदीप चौहान ने बताया कि पानी नालियों में ही सड़ने से आसपास से गुजरना कठिन हो गया है। दुकानदारों को लगातार दुर्गंध और गंदगी से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि राजमार्ग प्राधिकरण शीघ्र क्राॅसिंग डलवाए, ताकि जल निकासी सुचारू हो सके। साथ ही नगर परिषद और राजमार्ग विभाग आपसी समन्वय बनाकर समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद पांवटा साहिब के सफाई पर्यवेक्षक सुशील कुमार ने बताया कि देवीनगर क्षेत्र में जल निकासी नाली में मलबा और कुछ क्रशर सामग्री गिरने से नाली बंद हो गई है। इसे शीघ्र ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर विश्वकर्मा चौक और बद्रीपुर चौक के समीप यदि क्राॅसिंग को सुचारू कर दिया जाए, तो नालियां बंद नहीं होंगी और सफाई कार्य भी नियमित रूप से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed