फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   samvidhaan divascelebrated in nahan college

Sirmour News: नाहन कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना को शपथ पूर्वक दोहराया

Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
samvidhaan divascelebrated in nahan college
नाहन कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना की शपथ ग्रहण करते शिक्षक व विद्यार्थी। स्रोत-कॉलेज
आवश्यक सचित्र--
विज्ञापन

नाहन कॉलेज में संविधान की प्रस्तावना को शपथ पूर्वक दोहराया
भारत के संविधान की गरिमा बनाए रखने का किया गया आह्वान
प्राध्यापकों और विद्यार्थियों ने धूमधाम से मनाया संविधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाॅ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में संविधान दिवस मनाया गया। इसमें महाविद्यालय के सभी अध्यापकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने संविधान की प्रस्तावना को शपथ पूर्वक दोहराया।
प्राचार्य डाॅ. प्रेम भारद्वाज ने कहा कि हम सभी को भारत के संविधान की गरिमा बनाए रखनी होगी। भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पड़ने से ही उसके महत्व को समझा जा सकता है। उन्होंने सभी से संविधान के महत्व को समझकर उसे आत्मसात करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन

कहा कि संविधान की प्रस्तावना का सख्ती से पालन करें और मौलिक कर्तव्यों के बारे में भी जागरूकता फैलाएं।
प्राचार्य ने संविधान की तारीफ भी की। कहा कि दुनिया का इकलौता ऐसा संविधान हैं जो सभी लोगों को सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है। इसके अलावा न्याय या अन्य सभी अवसर समान रूप से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. सरिता बंसल, डाॅ. सलोनी सूद, भूमिका समेत सभी प्राध्यापक, विद्यार्थी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed