फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   samajik surksha pension will be provided to all senior citizen of 60 years above in sirmaur districtsaid dc

जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्रों को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन

Sat, 23 Apr 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
samajik surksha pension will be provided to  all senior citizen of 60 years above in sirmaur districtsaid dc
samajik surksha pension will be provided to all senior citizen of 60 years above in sirmaur districtsaid dc
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलेगी। सरकार की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने की घोषणा के बाद अब जिले में सभी पात्र व्यक्तियों को इस पेंशन के दायरे में लाने के लिए पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बताया कि 60 वर्ष की आयु वर्ग के लाभार्थी जिनमें दंपति में से कोई भी सरकारी सेवा का पेंशन लाभ न ले रहा हो और न ही कोई आयकर दाता हो, इस योजना के अंतर्गत पात्र होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत समस्त पंचायतों में आगामी 14 दिनों के भीतर यानी 25 अप्रैल से 5 मई तक पंचायत सचिव सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक अपनी पंचायत के सभी पात्र व्यक्तियों की पेंशन आवेदन संबंधी औपचारिकताओं को पूर्ण करेंगे और प्रतिदिन शाम को जिला पंचायत अधिकारी इस कार्य की दैनिक प्रगति रिपोर्ट देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि पेंशन के लिए ग्राम सभा के अनुमोदन की आवश्यकता नहीं होगी। पंचायत स्तर पर तैयार किए गए सभी मामलों को पंचायतें खंड विकास अधिकारी कार्यालय में भेजेंगी जहां से तहसील कल्याण अधिकारी विभागीय नियम के अनुसार ई कल्याण सॉफ्टवेयर में इन मामलों को भरना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने जिला के सभी खंड विकास अधिकारी व तहसील कल्याण अधिकारियों को इस अभियान को सफल करने में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने पंचायतीराज ग्रामीण विकास विभाग व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed