{"_id":"6abcf91344bb3625390e92ae","slug":"salghat-shamshergarh-road-condition-not-good-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190336-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क दो साल से बदहाल, ग्रामीण बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क दो साल से बदहाल, ग्रामीण बेहाल
विज्ञापन
पुरुवाला क्षेत्र की बदहाल सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क । संवाद
-बाढ़ में मार्ग बहने के बाद नहीं बना वैकल्पिक रास्ता, स्कूली बच्चों से किसान-मजदूर तक परेशान
-ग्रामीणों ने मरम्मत के साथ सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर जोड़ मार्ग बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क की बदहाली से क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। करीब दो साल पहले बाढ़ में बांगरण-शमशेरगढ़ के पास गिरि नदी के कटाव से मुख्य सड़क प्रभावित हुई थी लेकिन अब तक स्थायी वैकल्पिक रास्ता नहीं बन पाया है।
ग्रामीण पुराने सालघाटी-बांगरण मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं, जिसकी हालत भी खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों, बागवानों, दिहाड़ी मजदूरों और पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण गीताराम, अनिल, मोती राम, राम स्वरूप, नीलू और महेंद्र ने बताया कि सड़क की हालत के कारण कई दर्जन घरों के लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण महिलाओं संगतो देवी, संतोष देवी, सुनीता और विद्या देवी के साथ पंचायत उपप्रधान नरेश कश्यप, नरेंद्र कुमार व महेंद्र ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल बीतने के बाद भी सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। उन्होंने सड़क के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए विभाग से नोटिस जारी कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।-- -- -- --
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने मरम्मत के साथ सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर जोड़ मार्ग बनाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। सालघाटी-बांगरण-शमशेरगढ़ सड़क की बदहाली से क्षेत्र के ग्रामीणों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। करीब दो साल पहले बाढ़ में बांगरण-शमशेरगढ़ के पास गिरि नदी के कटाव से मुख्य सड़क प्रभावित हुई थी लेकिन अब तक स्थायी वैकल्पिक रास्ता नहीं बन पाया है।
ग्रामीण पुराने सालघाटी-बांगरण मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं, जिसकी हालत भी खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों, बागवानों, दिहाड़ी मजदूरों और पशुपालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीण गीताराम, अनिल, मोती राम, राम स्वरूप, नीलू और महेंद्र ने बताया कि सड़क की हालत के कारण कई दर्जन घरों के लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण महिलाओं संगतो देवी, संतोष देवी, सुनीता और विद्या देवी के साथ पंचायत उपप्रधान नरेश कश्यप, नरेंद्र कुमार व महेंद्र ने लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि दो साल बीतने के बाद भी सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया। उन्होंने सड़क के कुछ हिस्सों पर अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए विभाग से नोटिस जारी कर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ रामभज तोमर ने बताया कि सड़क की स्थिति का संज्ञान लिया गया है। जल्द ही इसकी मरम्मत करवाई जाएगी।