{"_id":"6b00525bc8bfa644110a312b","slug":"sai-baba-procession-in-nahan-on-the-22nd-nahan-news-c-177-1-ssml1028-194668-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में साई बाबा की शोभायात्रा 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में साई बाबा की शोभायात्रा 22 को
विज्ञापन
साई हॉल रानीताल से शुरू होकर मुख्य बाजारों की होगी परिक्रमा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री सत्य साई बाबा की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई सेवा संगठन नाहन की ओर से 22 नवंबर को शहर में भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
जिला प्रधान प्रो. अमर सिंह चौहान ने बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे साई हॉल रानीताल से शोभा यात्रा शुरू होगी। यह पक्का टैंक, गुन्नूघाट, बड़ा चौक, छोटा चौक, कच्चा टैंक और चौहान का बाग होते हुए वापस साई हॉल पहुंचेगी। यात्रा के समापन पर भजन-कीर्तन और मंगल आरती होगी। इसके बाद श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जयंती महोत्सव के तहत 17 नवंबर से विभिन्न आध्यात्मिक और मानव सेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 20 नवंबर को शहर के सफाई कर्मचारियों के सम्मान में विशेष नारायण सेवा की गई, जबकि 21 नवंबर को पालकी शोभा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। महोत्सव के अंतिम दिन 23 नवंबर को सुबह 5:20 बजे साई हॉल रानीताल से सुप्रभातम और प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे साई मंदिर रानीताल में श्री सत्य साई बाबा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री सत्य साई सेवा समिति के जिला अध्यक्ष, संयोजक और साई प्रेमियों ने शहरवासियों से सपरिवार कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।