फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   safai employees strike closed now ponta will ne clean

Sirmour News: नगर परिषद पांवटा साहिब में सीएलसी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल हुई खत्म

Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
safai employees strike closed now ponta will ne clean
मंगलवार से शहर के सभी 13 वार्डों में सफाई कर्मियों ने शुरू किया अपना कार्य
विज्ञापन


सफाई कर्मियों ने ईओ, नगर परिषद सदस्यों व सभी सहयोगियों का जताया आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहर में पिछले चार दिनों से शहरी आजीविका केंद्र(सीएलसी) योजना के तहत कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल से दिक्कतें आने लगी थीं। कुछ मांगों और अन्य वार्डों में भेजे जाने से सफाई कर्मियों ने नाराजगी जताई थी। नगर परिषद की बैठक में सफाई कर्मियों की मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सफाई कर्मियों को आसपास के वार्डों में ही तैनात किया जाएगा। अब मंगलवार से सफाई व्यवस्था फिर से सुचारु रूप से पटरी पर लाने का कार्य शुरू हो गया है। सफाई कर्मियों ने ईओ, सभी चयनित नगर परिषद सदस्यों तथा हड़ताल के दौरान सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया है।
बता दें कि शहरी आजीविका योजना (सीएलसी) के तहत करीब 98 कर्मचारी पांवटा नगर परिषद के 13 वार्डों में कार्य कर रहे हैं। नगर परिषद की ईओ ने उपजे विवाद को सुलझाने व बातचीत के लिए सफाई कर्मियों की एक समिति बनाई गई थी। इनमें पप्पू, शशिबाला, विक्रम, अजय, रवींद्र, सुनीता, काकी, रीना शामिल रहीं। नगर परिषद की बैठक में कर्मचारियों के दूर तबादले न करने और उन्हें आसपास के वार्डों क्षेत्रों में ही ड्यूटी देने का प्रयास करने पर सहमति बनी है। वहीं, ईएसआई को लेकर भी जल्द कार्रवाई होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमिल कुमार ने ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने ईओ कंचन बाला, स्थानीय नेता अवनीत सिंह लांबा और मजदूर नेता प्रदीप चौहान समेत नगर परिषद के समस्त चयनित सदस्यों की सकारात्मक पहल और सहयोग के लिए जताया आभार है। सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि आपसी सहयोग, संवाद और सकारात्मक सोच के माध्यम से ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान निकाला जा सका है। बैठक और अधिकारियों के साथ हुई बातचीत के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लिया है। अब कर्मचारी और अधिकारी मिलकर पांवटा साहिब की सफाई व्यवस्था को बेहतर बना सकेंगे। हड़ताल समाप्त होने के बाद शहर की सफाई व्यवस्था फिर पटरी पर लौटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद कंचन बाला ने बताया कि सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। मंगलवार से सभी सीएससी सफाई कर्मियों ने हर वार्ड में साफ-सफाई का काम भी शुरू कर दिया है।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed