फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rustana and Rihan won in the science exhibition

Sirmour News: विज्ञान प्रदर्शनी में रुस्ताना व रिहान ने मारी बाजी

Thu, 09 Jan 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rustana and Rihan won in the science exhibition
ढाकवाला स्कूल में विज्ञान व गणित प्रदर्शनी का अवलोकन करते अभिभाव व शिक्षक। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उच्च पाठशाला ढाकवाला में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान और गणित मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी दौरान पुस्तक मेला भी लगाया गया।
मुख्य अध्यापिका अंशु चौधरी के नेतृत्व में छठी से आठवीं और नवीं से दसवीं वर्ग प्रतियोगिता हुई। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल बनाकर प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अभिभावकों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन कर बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। बच्चों ने अपने बनाए मॉडल के उद्देश्य और महत्व पर प्रकाश डाला। बच्चों ने त्रिकोणमितय का अनुप्रयोग पर मॉडल प्रस्तुत कर अभिभावकों को आश्चर्य चकित कर दिया।
विज्ञापन

इस मॉडल प्रदर्शन प्रदर्शनी में ध्वनि का संचरण, दैनिक जीवन में राशियों की तुलना, विभिन्न प्रकार के प्रदूषण, ड्रिप तंत्र, कचरा संयंत्र, पाचन तंत्र, जल शुद्धिकरण यंत्र, विद्युत सर्कट, सौर ऊर्जा, मानव हृदय समेत अन्य विषयों के मॉडल प्रस्तुत करके प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों के साथ-साथ इस प्रदर्शनी का मुख्य अध्यापिका अंशु चौधरी समेत सभी शिक्षकों ने अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के कनिष्ठ वर्ग में सातवीं की रुस्ताना ने पांचन तंत्र मॉडल बनाकर पहला, सातवीं की जाफरीन और आठवीं की सुनैना ने क्रमश: जल शुद्धिकरण यंत्र और ज्वालामुखी मॉडल बनाकर दूसरा स्थान अर्जित किया। सातवीं की हबीबा ने विद्युत सर्कट व सातवीं की आईशा ने मानव उत्सर्जन मॉडल बनाकर तीसरा स्थान अर्जित किया।

विज्ञान मॉडल में नवमी के रिहान ने पहला, दसवीं की अफसाना ने दूसरा और नवमी के उमकेलसुम ने तृतीय स्थान अर्जित किया। गणित मॉडल प्रदर्शनी के कनिष्ठ वर्ग में आठवीं की उपासना और मन्तशा ने पहला, सातवीं के रिजवान ने दूसरा और आठवीं के साजिद ने तृतीय स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग में दसवीं की रहमाना ने पहला, 10वीं की मुस्कान ने दूसरा और 10वीं की समीना ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed