{"_id":"69e627547fa5ff6b120270fc","slug":"rupees-issues-to-road-and-bridge-nahan-news-c-177-1-nhn1001-176833-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू से बिरला बनेगी सड़क, सुकेती-कालाअंब सड़क पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू से बिरला बनेगी सड़क, सुकेती-कालाअंब सड़क पर बनेगा पुल
विज्ञापन
विकास की बात --
-सरकार ने दोनों परियोजनाओं के लिए 5.50 करोड़ की राशि की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वार्षिक विकास बजट 2025-26 के तहत नाहन क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क और पुल परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी कर दी है। इसमें ददाहू से बिरला तक सड़क बनाने और सुकेती-कालाअंब सड़क पर पुल बनाने को लेकर राशि स्वीकृत की गई है। ऐसे में अब इन क्षेत्रों में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।
विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए करीब 5.50 करोड़ का बजट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुकेती-कालाअंब सड़क पर 30 मीटर स्पैन वाले आरसीसी डबललेन स्लैब ब्रिज के निर्माण के लिए 3.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस पुल के बनने से कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र और नाहन के बीच संपर्क काफी सुगम हो जाएगा।
वहीं, रेणुका जी क्षेत्र के तहत ददाहू से बिरला तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ रुपये आबंटित किए गए हैं। इससे क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से पेश आ रही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि यह धनराशि विशेष रूप से इन्हीं कार्यों पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है।
संवाद