फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary organised blood donation camp

Sirmour News: नाहन में 30 लोगों ने किया रक्त का महादान...

Tue, 06 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
rotary organised blood donation camp
नाहन में रोटरी क्लब नाहन की ओर से लगाए रक्तदान शिविर में रक्तदाता, क्लब के पदाधिकारी एवं ब्लड़
सचित्र--
विज्ञापन

नाहन में 30 लोगों ने किया रक्त का महादान...
रोटरी क्लब नाहन ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने मंगलवार को नाहन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया। शिविर में 30 लोगों ने रक्त का महादान करके कई मरीजों की जान बचाने में योगदान किया।
क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भविष्य गौतम, नीरज गुप्ता, ललित शर्मा, नवनीत गुप्ता और सदस्य अश्विनी शर्मा, राकेश मल्होत्रा ने रक्तदान कर रहे रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और उनकी इस नेक कार्य की सराहना की।
विज्ञापन

शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र और जलपान प्रदान किया गया। क्लब के अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्लड बैंक की प्रभारी डाॅ. निशी जसवाल समेत पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।
-----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed