{"_id":"693c18cae1a17a28b501c9ab","slug":"rotary-donated-instrument-to-needy-people-nahan-news-c-177-1-nhn1001-166807-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन ने 15 जरूरतमंदों को वितरित किए कृत्रिम अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रोटरी क्लब नाहन ने 15 जरूरतमंदों को वितरित किए कृत्रिम अंग
विज्ञापन
रोटरी क्लब की तरफ से नाहन में जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे कृत्रिम अंग। संवाद
यह पहल जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा और ऊर्जा भरने का करती है कार्य : प्रियंका वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रोटरी क्लब नाहन ने शुक्रवार को रॉयल पैलेस नाहन में एक महत्वपूर्ण कृत्रिम अंग वितरण शिविर आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में महारानी रसीका प्रकाश, महाराज कुमारी दिव्या प्रकाश, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान तथा जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा उपस्थित रहे। रोटरी क्लब नाहन के प्रधान मनीष जैन ने बताया कि क्लब की ओर से 15 ज़रूरतमंद लाभार्थियों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए ताकि वे सम्मानपूर्वक और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाना और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना है।
महारानी रसीका प्रकाश ने रोटरी क्लब की ओर से किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। वहीं उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल जरूरतमंदों के जीवन में नई आशा और ऊर्जा भरने का कार्य करती है।
इस दौरान इरफान अली, अभिषेक, मामराज, विनोद कुमार, जसवंत सिंह, बलवीर सिंह, सोमदत्त, नीलम देवी, अमित चौहान, प्रमोद प्रकाश, बलवीर सहित सभी लाभार्थियों ने रोटरी क्लब नाहन का आभार व्यक्त किया और कहा कि कृत्रिम अंग पाकर उन्हें नया जीवन मिला है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में भविष्य गौतम, सूरज वालिया, राजेंद्र बंसल, सुनील शर्मा, कीर्ति अग्रवाल तथा चिकित्सकों की टीम भी उपस्थित रही।
संवाद