फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rotary club celebrated post office day in ponta sahib

Sirmour News: रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई ने विश्व पोस्ट ऑफिस दिवस मनाया

Tue, 10 Oct 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
rotary club celebrated post office day in ponta sahib
रोटरी क्लब पांवटा इकाई ने मनाया विश्व पोस्ट ऑफिस डे: - स्त्रोत: रोटरी
रोटरी क्लब पांवटा साहिब इकाई ने विश्व पोस्ट ऑफिस दिवस मनाया
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा इकाई ने विश्व पोस्ट ऑफिस दिवस मनाया। आयोजन का उद्देश्य आज के आधुनिक युग में युवाओं व बच्चों को पोस्ट ऑफिस की गतिविधियों के बारे में जागरूक करना रहा।
रोटरी क्लब की प्रधान कविता गर्ग ने कहा कि नई पीढ़ी को इस चीज का ज्ञान कम है कि पोस्ट ऑफिस की ओर से किस तरह की समाज में सेवाएं प्रदान की जाती हैं। सरकार कई तरह की स्कीमें चलाती हैं।
विज्ञापन

इस उद्देश्य के साथ ये दिन मनाया जाता है कि बच्चे जान सकें कि पोस्ट ऑफिस में क्या गतिविधियां होतीं हैं। सरकारी नौकरियां व सरकार की कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस कर्मचारी संघ की प्रधान रीता गुप्ता ने बताया की पोस्ट ऑफिस बैंक से ज्यादा ब्याज देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं एवं कन्याओं के लिए सरकार की ओर से बहुत ही फायदेमंद योजनाएं निकलती हैं। यह जागरूकता विभिन्न प्रकार के स्कूलों के बच्चों को मिलनी चाहिए। उनके कई प्रश्न व जिज्ञासा दूर हो सकती है। रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग ने सभी पोस्ट ऑफिस कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर रोटरी अध्यक्ष कविता गर्ग, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग, किशोर आनंद और दमनदीप सिंह व पोस्ट ऑफिस कर्मचारी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed