फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rojgaar mela in iti nahan

Sirmour News: नाहन आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत कैंपस इंटरव्यू, 78 ने लिया भाग

Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
rojgaar mela in iti nahan
आईटीआई नाहन में रोजगार मेले के दौरान मंच पर मौजूद कंपनी व आईटीआई के कर्मचारी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

नाहन आईटीआई में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत कैंपस इंटरव्यू, 78 ने लिया भाग
स्टाइपेंड के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नाहन में मंगलवार को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत एक विशेष कैंपस इंटरव्यू का सफल आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड (कालाअंब) ने मुख्य रूप से भाग लिया।
इंटरव्यू प्रक्रिया में संस्थान के 78 उत्साही प्रशिक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्थान के प्रधानाचार्य अशरफ अली ने बताया कि यह केंद्र सरकार की ओर से प्रायोजित एक बेहद महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस योजना के सुचारू संचालन और सफल क्रियान्वयन के लिए सरकार की ओर से प्रधानाचार्य, आईटीआई नाहन को आधिकारिक तौर पर नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षार्थियों को 16,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। सभी नियुक्तियां शुरुआती तौर पर 9 महीने की अवधि के लिए की जाएंगी। चयनित युवाओं को कंपनी की ओर से कैंटीन सुविधा और बस सुविधा के साथ-साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान प्रबंधन ने बताया कि आईटीआई नाहन में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एक महीने के भीतर ही संस्थान परिसर में पांच बड़ी कंपनियां कैंपस इंटरव्यू के लिए आ चुकी हैं। इन कंपनियों ने विभिन्न ट्रेडों के कई होनहार प्रशिक्षार्थियों का चयन किया है।----------

आईटीआई नाहन में रोजगार मेले के दौरान मंच पर मौजूद कंपनी व आईटीआई के कर्मचारी। संवाद

आईटीआई नाहन में रोजगार मेले के दौरान मंच पर मौजूद कंपनी व आईटीआई के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed