फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rohtak, Faridabad and Patiala won matches

शुरुआती हॉकी मैचों में रोहतक, फरीदाबाद व पटियाला टीमें जीती

Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Rohtak, Faridabad and Patiala won matches
पांवटा साहिब में हॉकी प्रतियोगिता के पहले मैच में संघर्षरत खिलाड़ी। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के नगर परिषद खेल मैदान में श्री गुरु गोबिंद सिंह गोल्ड कप हाकी प्रतियोगिता का वीरवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन रोहतक, फरीदाबाद और पटियाला की टीमों ने जीत दर्ज कर अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के इन मैचों में रोहतक ने सोनीपत को 2-0, फरीदाबाद ने फतेहगढ़ को 2-1 और पटियाला की टीम ने यमुनानगर को 1-0 से हराया। समाजसेवी मदनमोहन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने संचालन समिति को प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए 20 हजार की राशि प्रदान की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक मां यमुना हाकी क्लब के गुरनाम सिंह व जफर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों की 10-10 टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग में विजेता रहने वाली टीम को 41000 रुपये और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को रनरअप ट्राफी व 21000 की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में विजेता रहने वाली टीम को 31000 की ईनामी राशि के साथ ट्राफी और उपविजेता टीम को ट्राफी व 11000 राशि ईनाम में मिलेगी। इस अवसर पर मां यमुना हॉकी क्लब के अध्यक्ष गुरनाम सिंह, महासचिव जफर अली, हॉकी कोच चंद्र शेखर, चमन भंसाल, राजेश कुमार, तारी बाजवा, पुष्कर नेगी, गौरव ठाकुर, पंकज शकलानी, रामेश्वर शर्मा, नीरज माहेश्वरी, विवेक शर्मा, बलविंदर सिंह व पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed