Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   roatary celebrate diwali with senior citizen

Sirmour News: रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के संग बांटी दिवाली की खुशियां

Sun, 08 Nov 2026 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
roatary celebrate diwali with senior citizen
बुजुर्गों के साथ सामूहिक भोजन, मिठाई-स्वेटर बांटे, वृद्धाश्रम को भेंट कीं 20 कुर्सियां
विज्ञापन

वृद्धाश्रम को भविष्य में भी हरसंभव सहयोग देने का होगा प्रयास : यशपाल धीमान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की ओर से दिवाली एवं धनतेरस पर्व के उपलक्ष्य में स्थानीय वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब के अध्यक्ष यशपाल धीमान के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के संग त्योहार की खुशियां साझा करने व अपनत्व, स्नेह और सम्मान का एहसास कराना था।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने वृद्धाश्रम के साथ सामूहिक भोजन, बातचीत कर उनके सुख-दुख साझा किए। उन्हें यह एहसास दिलाया कि वे समाज और रोटरी परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। इस दौरान सभी बुजुर्गों को मिठाइयां भी वितरित की गईं। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्य प्रशांत आर्य के सौजन्य से वृद्धाश्रम के सभी निवासियों को सर्दियों से बचाव के लिए स्वेटर भेंट किए गए। वहीं, डॉ. नरिंद्र पाल सिंह नारंग की ओर से वृद्धाश्रम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए 20 कुर्सियां प्रदान की गईं। क्लब के सदस्यों ने दोनों रोटेरियनों की इस उदार एवं सराहनीय पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन

इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष यशपाल धीमान ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन परिवार और समाज के निर्माण में समर्पित किया है। ऐसे में हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है कि जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का एहसास कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली का वास्तविक अर्थ केवल अपने घरों को रोशन करना नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन में भी खुशियों और उम्मीदों का प्रकाश फैलाना है। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
रोटरी अध्यक्ष यशपाल धीमान ने वृद्धाश्रम के संचालक एवं सभी निवासियों को आश्वस्त किया कि रोटरी क्लब पांवटा साहिब भविष्य में भी वृद्धाश्रम के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। बुजुर्गों की सुविधाओं, आवश्यकताओं और कल्याण के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा कि यह सेवा केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्लब आगे भी ऐसे मानवीय कार्यों को प्राथमिकता देता रहेगा।
वृद्धाश्रम के संचालक पवन बोहरा ने रोटरी क्लब पांवटा साहिब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बुजुर्गों को न केवल सुविधाएं मिलती हैं, बल्कि उन्हें परिवार जैसा स्नेह और अपनापन भी महसूस होता है।

इस अवसर पर शांति स्वरूप गुप्ता, कुलवंत सिंह चौधरी, डॉ. प्रवेश सबलोक, डॉ. नरिंदर पाल सिंह नारंग, अरुण गोयल, कंवलजीत सिंह चड्ढा, यशपाल धीमान, डॉ. मनीष शर्मा, मोहिंदर दत्ता, इंद्रदीप सिंह भाटिया तथा गौरव खपरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed