फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   roads closed in sirmaur

जिले में 22 सड़कें रहीं बंद, नाहन-शिमला एनएच पांच घंटे रहा ठप

Fri, 20 Aug 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
roads closed in sirmaur
नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर शनाड़ी मंदिर के पास भूस्खलन के दौरान सड़क खुलने का इंतजार करते यात्री। - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद में दो दिन से जारी बारिश के बीच एक बार फिर से जिले में जनजीवन प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के चलते नाहन-शिमला नेशनल हाई-वे 907ए करीब पांच घंटे बंद रहा। वहीं, लोक निर्माण विभाग की 22 सडक़ें भी इस दौरान अवरुद्ध हो गईं।
विज्ञापन

हालांकि, शुक्रवार दोपहर बाद विभाग ने 18 सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया। जबकि भारी भूस्खलन से अवरुद्ध शेष चार सड़कों को खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते लोग निर्माण विभाग को 59.15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907ए शुक्रवार सुबह शनाड़ी मंदिर के पास बंद हो गया। राजमार्ग पर सुबह पांच से साढ़े सात बजे तक आवाजाही बंद रही। इसके बाद मशीन ने मार्ग को बहाल किया लेकिन आठ से 11 बजे तक मार्ग फिर बाधित रहा। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे अधिक परेशानी कॉलेज के छात्रों को हुई, जिनकी शुक्रवार को परीक्षा थी। हालांकि बाद में एचआरटीसी ने एक बस भेजकर इन छात्रों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच प्राधिकरण ने एक जेसीबी को भूस्खलन स्थल पर तैनात किया है ताकि मार्ग को जल्द खोला जा सके। इसके साथ-साथ रात से जारी बारिश के बीच लोक निर्माण विभाग की 22 सड़कें बंद रहीं, जिन्हें विभाग की मशीनरी से दोपहर तक बहाल किया गया। कई स्थानों पर फिर से मलबा गिर रहा है। इससे मशीन को भी सड़कें बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता वीएन पराशर ने बताया कि भूस्खलन से विभाग की 22 सड़कें शुक्रवार को अवरुद्ध हुईं। इनमें से 18 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। जबकि शेष चार सड़कों को बहाल किया जा रहा है।

............
जिले में ये सड़कें रहीं अवरुद्ध
शुक्रवार को बारिश के बीच शिलाई क्षेत्र की श्रीरेणुकाजी-सतौन, चांदनी-कटवार, बाग-हाबड़ा, कोडग़ा-सखोली, बोहार खड्ड, राजपुर-कंडेला, बहराली-बनैर, रास्त-मानल, मानल-कोडगा और कांटीमश्वा सड़क बंद रही। इसी तरह पांवटा साहिब क्षेत्र की पांवटा-पुरुवाला-भगाणी, सालवाला-पांवटा, कोलर-बिलासपुर, गिरिनगर-जटौन और माजरा-व्यास सड़कें भी जगह-जगह बाधित रही। जबकि, पच्छाद क्षेत्र में ओच्छघाट-नारग और नैनाटिक्कर-डिलमन सड़क भी भूस्खलन के चलते बंद रही, जिनमें अधिकांश सड़कें बहाल कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed