फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road will be built to chuddhaar

Sirmour News: सड़क सुविधा से जुड़ेगा चूड़धार, सिर्फ सात किलोमीटर रह जाएगा पैदल सफर

Tue, 01 Aug 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
road will be built to chuddhaar
विकास की बात-
विज्ञापन

सड़क सुविधा से जुड़ेगा चूड़धार, सिर्फ सात किलोमीटर रह जाएगा पैदल सफर
चूड़धार के लिए नौहराधार से चाबधार तक बनेगी आठ किलोमीटर लंबी सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। जनपद सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार के लिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं का सफर और आसान हो जाएगा। चोटी के लिए सड़क निर्माण कार्य जोरों पर है। विभाग की मानें तो आठ किलोमीटर लंबी इस सड़क का कार्य जल्द पूरा होगा। नौहराधार से चूड़धार की दूरी 15 किलोमीटर है।
चाबधार तक सड़क बनने से यात्रियों को सिर्फ सात किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ेगा। वहीं यात्रियों के जंगल में भटकने की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी।
लोक निर्माण विभाग नौहराधार के सहायक अभियंता नितीश शर्मा ने बताया कि कार्य पूरा होने की समय अवधि मार्च 2024 रखी गई है, लेकिन निर्माण कार्य समय से पहले पूरा करने का प्रयास रहेगा। सड़क पर 8.58 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

...
तीन घंटे का समय बचेगा
मौजूदा समय में नौहराधार से चूड़धार तक की यात्रा करने में पांच से सात घंटे का समय लगता है। इस सड़क के बनने के बाद यात्रियों को नौहराधार से चाबधार तक खड़ी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। चाबधार से चूड़धार तक सीधी पगडंडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाबधार से चूड़धार की दूरी मात्र सात किलोमीटर है। सड़क बनने के बाद तीन घंटे में यात्री चूड़धार पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed