{"_id":"13b18918fa4a2dfd3b7a4d21ddd1bc6a","slug":"road-problem-nahan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन की सभी सड़कों में लगेंगी इंटरलॉक टाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन की सभी सड़कों में लगेंगी इंटरलॉक टाइलें
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sat, 27 Feb 2016 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद नाहन की पहली बैठक में सभी पार्षदों ने मिलकर विकास की रूपरेखा तय करने का निर्णय लिया। सभी 13 वार्डों के संपर्क मार्ग एवं गलियों में इंटरलॉक टाइलें लगेंगी। साथ ही कालोनियों में खतरनाक ढंग से झूलते नंगी बिजली की तारों से निजात दिलाने पर गहन मंत्रणा की गई।
विज्ञापन
नप की अध्यक्षा अनिता शर्मा ने स्थानीय विधायक डॉ. राजीव बिंदल की उपस्थिति में सभी 13 पार्षदों का स्वागत कर बैठक का विधिवत शुरू किया। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को रखते हुए सदन को अवगत करवाया कि स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। तालाबों के जीर्णोद्धार की जरूरत है। वार्डों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था जरूरी है।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वार्ड-12 और 13 के बीच जो स्लाटर हाऊस चल रहा है उसे तत्काल प्रभाव से यहां से शिफ्ट किया जाएगा ताकि आसपास के लोगों को इसकी गंदगी से निजात मिल सके। बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में प्रस्तावित पार्किंग के लिए भूमि की तलाश करें ताकि पार्किंग का प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा जा सका।
विज्ञापन
नप के कार्यकारी अधिकारी और सफाई निरीक्षक को आदेश दिए गए कि नप के खराब पड़े हुए वाहनों को तत्काल प्रभाव से ठीक कर उन्हें काम में लाया जाए। इस दौरान हाऊस में रखे गए 10 नक्शों को भी पास किया गया।
बैठक में नप के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। जबकि पार्षद रेखा तोमर ने नगर परिषद में रिक्त पड़े पदों को भरने का मामला उठाया।
इस मौके पर नप के पार्षद योगेश गुप्ता, राकेश गर्ग, मधु अत्री, रेखा तोमर, प्रदीप सहोत्रा, श्यामा देवी, सरोज बाला, कपिल गर्ग, शुभम सैनी, नीलम सैनी, हरप्रीत कौर के अलावा नप के कार्यकारी अधिकारी एसएस नेगी, सफाई निरीक्षक अजय गर्ग आदि मौजूद थे।