फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road

जिले में 93 सड़कें बंद, 48 रूटों पर फंसी सरकारी बसें

Sun, 18 Aug 2019 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
road
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में भारी बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई सड़कों पर भारी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। शनिवार रात से जारी बारिश से सिरमौर जिला में 93 सड़कें बंद रहीं। रविवार को कई सड़कों पर इक्का दुक्का छोटे वाहन ही नजर आए। मुख्य मार्गों पर बसें न चलने से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नाहन-कुमारहट्टी एनएच 907 ए रात को तीन बजे बोहल और पानवा मार्ग बनेठी के समीप बंद हो गया, जिसे रविवार सुबह 11 बजे आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं, पांवटा साहिब-शिलाई एनएच भी बड़वास, कमरऊ व सतौन में बंद रहा। रविवार सुबह 8 बजे एनएच पर थोड़े समय के लिए आवाजाही बहाल हुई। इसके बाद एनएच फिर बंद हो गया। इसके अलावा जिले में पच्छाद क्षेत्र के चनालग-बागथन, सोलन-देवल टिकरी, डिलमन-सराहां, सराहां-चमेंजी, सराहां-वासनी, सराहां -केंथघाट, सराहां -परवाणु, सराहां -सिरमौरी मंदिर, रेणुका क्षेत्र के संगड़ाह ददाहू मार्ग भी बंद रहे। वहीं संगड़ाह-हरिपुरधार, संगड़ाह-लाना पालर-बोगधार, सुंदरघाट, शिवपुर, रजाना-बड़ग-घाटो, ददाहू-संगड़ाह, खूड़-द्राबिल, छोऊ-भोगर, खालाक्यार-कोटीधिमान, संगड़ाह- टिकरी, सियाघाटी-कशलोग, गराड़ी-शामरा, सौंफर-भलाड भलौना सड़कें भी शेष सिरमौर से कट गई हैं। इसके अलावा नाहन-कौलांवाला भूड़, नाहन-बिरला-बायला, ददाहू-धौलाकुआं, नाहन-चाकली, नाहन-मातरभेड़ों समेत राजगढ़, पांवटा साहिब व शिलाई की कई सड़कें बारिश के चलते बंद रहीं।
विज्ञापन

इन सड़कों पर फंसी बसें
भारी बारिश से आए मलबे के कारण सड़कों पर बसों की पहिये जाम हो गए हैं। सिरमौर के विभिन्न रूटों पर रविवार को 48 बसें फंसी रहीं। ऐसे में जहां यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, वाहन चालक भी दिनभर सड़कें खुलने का इंतजार करते रहे। सिरमौर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की कौलांवाला भूड़ में 6 बसें, सराहां क्षेत्र में 10, रेणुका की विभिन्न सड़कों पर 16, शिलाई क्षेत्र में 8, गातू, धगेड़ा, चाकली, खूड़द्राबिल, गिरि पुल आदि क्षेत्रों में 1-1 बस फंसी रही। रविवार को किसी भी रूट पर लोगों को बस सेवा नहीं मिल पाई। उधर, एचआरटीसी नाहन डिपो के अड्डा प्रभारी सुखराम ने बताया कि रविवार को 48 बसें विभिन्न रूटों पर फंसने से निगम को चार लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed