फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   road damage in sirmaur

जिले में लोनिवि को अबतक 12.64 करोड़ रुपये की चपत

Tue, 17 Aug 2021 08:02 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
road damage in sirmaur
नाहन (सिरमौर)। मानसून के बीच जनपद सिरमौर की सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई है। सड़कों पर हुए भूस्खलन के चलते लोक निर्माण विभाग को 12.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अभी भी जिले की सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो रही हैं। लिहाजा, नुकसान का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते सड़कों पर भूस्खलन का क्रम जारी है। कई जगह स्थिति ऐसी है कि मशीन से मलबा हटाने के बाद दोबारा सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। इससे विभाग की परेशानी भी बढ़ रही है। वहीं, लोगों को आवाजाही संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से जिले के संगड़ाह और शिलाई मंडलों में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कई सड़कों के डंगे ढह गए हैं। कहीं, पैरापिट और क्रैश बैरियरों को भी नुकसान पहुंचा है। अधिकतर सड़कों पर भूस्खलन के चलते मलबा आने से विभाग को करारी चपत लग रही है।
विज्ञापन

इस समय कई सड़कों की हालत बेहद पतली हो गई है, जिससे हादसे की भी आशंका बनी हुई है। हाल ही में ददाहू-संगड़ाह सड़क पर ददाहू से दो किलोमीटर दूर एक पहाड़ी अचानक दरक गई थी, जिससे बहाल करने में विभाग को कई घंटे लग गए। इसके साथ-साथ इसी मार्ग पर खड़कोली आदि अन्य हिस्सों में भी सड़कों पर पत्थर गिरने और मलबा आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ई. वीएन पराशर ने बताया कि विभाग को करोड़ों की चपत लग रही है। अबतक विभाग को 1264.50 लाख (12.64 करोड़) रुपये का नुकसान हो चुका है। उन्होंने बताया कि संगड़ाह और शिलाई मंडलों में विभाग को सबसे अधिक क्षति पहुंची है। फिलहाल जिले की सभी सड़कों पर आवाजाही सुचारु है। बारिश के दौरान संभावित भूस्खलन स्थलों पर जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं ताकि सड़क को जल्द बहाल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed