{"_id":"6ace2091a490588063048186","slug":"road-condition-not-good-in-badripur-lishanpur-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191452-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बरसात में बद्रीपुर चौक से किशनपुरा गुरुद्वारा तक बदहाल हुई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बरसात में बद्रीपुर चौक से किशनपुरा गुरुद्वारा तक बदहाल हुई सड़क
विज्ञापन
बद्रीपुर चौक से गुज्जर कॉलोनी के समीप से किशनपुरा तक मार्ग बदहाल। संवाद
गुज्जर कॉलोनी के समीप इतने गड्ढे कि दोपहिया वाहन चलाना कठिन
क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच 07 और 707 के संगम स्थल बद्रीपुर चौक से सूरजपुर किशनपुरा गुरुद्वारा तक बरसात में सड़क खस्ताहाल हो गई है। इस मार्ग पर नामी कंपनियां, निजी और सरकारी स्कूल, मंदिर-गुरुद्वारा पड़ते हैं। जरा सी बारिश होने पर टूटी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। छोटे वाहन हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग रखी है।
स्थानीय निवासी पूर्व अध्यक्ष सिरमौर माइन संघ चतर सिंह ठाकुर, रजनीश गुप्ता, सिमरन कौर, भरत ठाकुर, आयशा, आशा चौहान, रवीना शर्मा, कंवर ठाकुर, तरन्नुम, रमेश चौधरी, रमेश सिंह, गुरविंद्र सिंह, रमन चौहान व ललिता चौधरी ने बताया कि बरसात में बद्रीपुर चौक से, पंचायत घर से लेकर गुज्जर कॉलोनी होकर किशनपुरा गुरुद्वारा तक सड़क बुरी तरह जगह-जगह उखड़ गई है।
भारी वाहन गुजरने से आसपास दुकानदारों और रिहायशी मकान मालिकों को काफी दिक्कतें होती हैं। पैदल तक टूटी सड़क पर चलना कठिन होता जा रहा है। गड्ढ़ों में बारिश होने पर पानी भरा रहता है। आसपास से वाहन निकलने पर पानी राहगीरों पर गिर जाता है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग पर ही शिव मंदिर बद्रीपुर, दो गुरुद्वारा, सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही कुछ नामी कंपनियां भी पड़ती हैं। इनमें रोज ही हजारों लोगों को आवागमन होता है।
विज्ञापन
सड़क की हालत ऐसी है कि पैदल तक चल पाना कठिन होता जा रहा है। खासकर बद्रीपुर चौक से लेकर गुज्जर कॉलोनी को जाने वाले संपर्क मार्ग तक जगह-जगह सड़क टूटी हुई है। गुज्जर कॉलोनी के समीप इतने गड्ढे हैं कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से इस बदहाल मार्ग की दशा सुधारने का आग्रह किया है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पांवटा साहिब योगेश वर्मा ने कहा कि इस मार्ग की मरम्मत को बजट प्रावधान हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही, इस संपर्क सड़क की हालत को शीघ्र सुधार दिया जाएगा।-- -- --
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग रखी
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एनएच 07 और 707 के संगम स्थल बद्रीपुर चौक से सूरजपुर किशनपुरा गुरुद्वारा तक बरसात में सड़क खस्ताहाल हो गई है। इस मार्ग पर नामी कंपनियां, निजी और सरकारी स्कूल, मंदिर-गुरुद्वारा पड़ते हैं। जरा सी बारिश होने पर टूटी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। छोटे वाहन हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग रखी है।
स्थानीय निवासी पूर्व अध्यक्ष सिरमौर माइन संघ चतर सिंह ठाकुर, रजनीश गुप्ता, सिमरन कौर, भरत ठाकुर, आयशा, आशा चौहान, रवीना शर्मा, कंवर ठाकुर, तरन्नुम, रमेश चौधरी, रमेश सिंह, गुरविंद्र सिंह, रमन चौहान व ललिता चौधरी ने बताया कि बरसात में बद्रीपुर चौक से, पंचायत घर से लेकर गुज्जर कॉलोनी होकर किशनपुरा गुरुद्वारा तक सड़क बुरी तरह जगह-जगह उखड़ गई है।
विज्ञापन
भारी वाहन गुजरने से आसपास दुकानदारों और रिहायशी मकान मालिकों को काफी दिक्कतें होती हैं। पैदल तक टूटी सड़क पर चलना कठिन होता जा रहा है। गड्ढ़ों में बारिश होने पर पानी भरा रहता है। आसपास से वाहन निकलने पर पानी राहगीरों पर गिर जाता है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने जा रहा है। इस मार्ग पर ही शिव मंदिर बद्रीपुर, दो गुरुद्वारा, सरकारी और निजी स्कूलों के साथ ही कुछ नामी कंपनियां भी पड़ती हैं। इनमें रोज ही हजारों लोगों को आवागमन होता है।
विज्ञापन
सड़क की हालत ऐसी है कि पैदल तक चल पाना कठिन होता जा रहा है। खासकर बद्रीपुर चौक से लेकर गुज्जर कॉलोनी को जाने वाले संपर्क मार्ग तक जगह-जगह सड़क टूटी हुई है। गुज्जर कॉलोनी के समीप इतने गड्ढे हैं कि आए दिन दोपहिया वाहन चालक हादसों के शिकार हो रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने लोक निर्माण विभाग से इस बदहाल मार्ग की दशा सुधारने का आग्रह किया है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पांवटा साहिब योगेश वर्मा ने कहा कि इस मार्ग की मरम्मत को बजट प्रावधान हो चुका है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही, इस संपर्क सड़क की हालत को शीघ्र सुधार दिया जाएगा।