फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   river

खतरे के निशान तक पहुंचा यमुना नदी का जलस्तर

Sun, 18 Aug 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
river
उफान पर यमुना नदी। उफनती लहरों के किनारे खड़े लोग। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिले के ऊपरी क्षेत्रों में शनिवार रात से जमकर बारिश हो रही है। इससे बाता, गिरि, नेड़ा खड्ड व टोंस समेत बरसाती नदी नाले भी उफान पर हैं। आसपास क्षेत्रों के 3 डैमों का पानी यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है। रविवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बहने लगा। इसके बाद केंद्रीय जल आयोग यमुना मंडल पांवटा साहिब ने जिला प्रशासन व पांवटा प्रशासन को संभावित खतरे की सूचना देकर अलर्ट कर दिया। केंद्रीय जल आयोग यमुना मंडल पांवटा साहिब सिरमौर के वरिष्ठ अधिकारी एचडी उनियाल ने कहा कि पांवटा यमुना नदी में 384.500 क्यूबिक मीटर जलस्तर को वार्निंग लेवल माना जाता रहा है। 17 अगस्त को पांवटा यमुनाघाट का जलस्तर केवल 380.200 क्यूबिक मीटर आंका गया था। लेकिन, जिले के ऊपरी क्षेत्रों में रातभर मूसलाधार बारिश से रविवार को जलस्तर 384.500 क्यूबिक मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से ऊपर था। इसके बाद जिला सिरमौर प्रशासन व पांवटा के प्रशासनिक अधिकारियों को संभावित खतरे से अलर्ट करा दिया गया है। हालांकि, दोपहर दो बजे के बाद जल स्तर खतरे के निशान से नीचे उतरना शुरू हो गया था। पांवटा के श्रीराधाकृष्ण यमुनाघाट मंदिर के बरामदे में हनुमान मूर्ति तक पानी पहुंच गया। हिमाचल व उत्तराखंड के कौट इच्छाड़ी, डाकपत्थर व गिरि नदी पर बने जटोन डैम से पानी छोड़ा गया है। केंद्रीय जल आयोग का पांवटा साहिब में नदी किनारे एक कार्यालय है। यहां पर टीम निरंतर बढ़ते जल स्तर पर निगाह रखे हुए हैं। यमुना नदी की सहायक नदियों बाता नदी, टोंस और गिरि नदी का जल स्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। उधर, एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा ने बताया कि बरसात के मौसम में बढ़ते जलस्तर के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह नदी व नालों की ओर न जाएं।
विज्ञापन

गिरि नदी टापू में घंटों फंसे रहे दो लोग
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के राजबन में गिरि नदी टापू पर दो लोग फंस गए। राजबन पुलिस चौकी प्रभारी रवि कुमार की टीम व लोकल गोताखोर मौके पर पहुंचे। चौकी प्रभारी ने बताया कि सभी लोग टापू पर एक सुरक्षित स्थल पर हैं। इन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed