फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka police destroyed 889 illegale botals of wine on 25 febuary 2022

रेणुका पुलिस ने नष्ट की शराब की 889 बोतलें

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
renuka police destroyed 889 illegale botals of wine  on 25 febuary 2022
रेणुका थाने में अवैध शराब को नष्ट करते पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारी। - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने अवैध शराब की 889 बोतलों को नष्ट कर दिया है। यह शराब वर्ष 2015 के दौरान दो मामलों में पकड़ी गई थी। इसमें 834 बोतलें देसी और 55 बोतलें अंग्रेजी शराब शामिल हैं।
विज्ञापन

आबकारी विभाग एवं पुलिस की टीम ने शुक्रवार को रेणुका थाने के समीप ही एक गहरी खाई में शराब की इन बोतलों को नष्ट किया। इस कार्य को पूरा करने के लिए आबकारी विभाग की ओर से ईटीओ दिव्य किशोर गौतम की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन

दिव्य किशोर गौतम ने बताया कि शराब के नमूने लेकर इसे प्रयोगशाला में भेजा गया था लेकिन इसके नमूने फेल होने के कारण शराब को नष्ट किया गया है। इस मौके पर डीएसपी संगड़ाह शक्ति सिंह, आबकारी विभाग के निरीक्षक कुलदीप भारद्वाज, रेणुका थाने के एएसआई संजीव कुमार व बृजपाल सहित पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed