फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka mela will be celebrated from 22 november to 27 november

Sirmour News: अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला पूर्ण आस्था के साथ 22 से होगा शुरू

Fri, 03 Nov 2023 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
renuka mela will be celebrated from 22 november to 27 november
श्री रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर कुब्जा पवेलियन में हुई बैठक में मौजूद सरकारी व गैर सरकारी स
सचित्र
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला पूर्ण आस्था के साथ 22 से होगा शुरू

प्रदर्शनियां रहेगी मुख्य आकर्षण, लोक कलाकारों को मिलेगा अधिमान

मेला प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में सुनिश्चित की जिम्मेदारियां

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की समृद्धि लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला 22 से 27 नवंबर के बीच बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुख, सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। परंपरा के अनुसार मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खूू और समापन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।
विज्ञापन


मेले प्रबंधों को लेकर शुक्रवार को कुब्जा पवेलियन में बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने सभी विभागों की जिम्मेदारियां सुनिश्चित करते हुए 20 नवंबर तक सभी तैयारियां और प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहाकि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय लोक कलाकारों को अधिमान दिया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी 12 जिलों की प्रदर्शनियां भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगी। उन्होंने मेले से संबंधित व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए कमेटियों का गठन भी किया।

यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 के करीब अतिरिक्त शौचालय स्थापित किए जाएंगे।

...

इस बार गिरि नदी से रवाना होगी शोभायात्रा

प्रदेश उच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए मेले की शोभायात्रा को इस मर्तबा गिरि नदी से रवाना किया आएगा। जबकि इससे पूर्व यह शोभायात्रा स्थानीय खेल मैदान से रवाना की जाती थी।

उपायुक्त ने कहा कि मेले की सभी तैयारियां आरंभ कर ली गई हैं। तमाम व्यवस्थाओं को ठेके पर दिया जा रहा है। स्थानीय गिरि नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण किया जाएगा। मेले के दौरान पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसको लेकर डीएफओ के नेतृत्व में एक जांच कमेटी गठित की जाएगी जो पॉलिथीन के प्रयोग पर अपनी पूर्ण निगरानी रखेगी।

मेले में बाहरी राज्यों से भी विशेष बसें चलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने मेले की शोभा बढ़ाने के लिए सभी वर्गों के लोगों और विभागों का सहयोग मांगा।


इस मौके पर रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त एललार वर्मा, एसडीएम नाहन रजनीश कुमार, डीएफओ उर्वशी ठाकुर, डीएफओ वन्य प्राणी एन रविशंकर शर्मा, डीएसपी मुकेश डडवाल और रेणुकाजी विकास बोर्ड के कार्यवाहक सीईओ राजेंद्र ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और रेणुकाजी विकास बोर्ड के सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

श्री रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर कुब्जा पवेलियन में हुई बैठक में मौजूद सरकारी व गैर सरकारी स

श्री रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर कुब्जा पवेलियन में हुई बैठक में मौजूद सरकारी व गैर सरकारी स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed