फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji vikas work by congress

Sirmour News: रेणुका कांग्रेस ने गिनवाए विस क्षेत्र के विकास कार्य

Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka ji vikas work by congress
ददाहू में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते रेणुका ब्लोक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी। संवाद
सचित्र--प्रेसवार्ता
विज्ञापन


रेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस ने विनय कुमार पर लगे सभी आरोपों को किया खारिज

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी के विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार पर आए दिन हो रही बयानबाजी को लेकर रेणुका ब्लॉक कांग्रेस ने शनिवार को प्रेसवार्ता की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेंद्र चौहान ने कहा कि वर्ष 1982 से लेकर 2025 तक रेणुका का विकास कांग्रेस पार्टी की देन है। जो लोग सरकार, विधायक व स्वर्गीय पूर्व विधायक को यह कह कर बदनाम कर रहे हैं कि 40 सालों में रेणुका विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। उन लोगों की आंखों पर टीन का चश्मा चढ़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1982 से लेकर 2011 तक तत्कालीन विधायक स्वर्गीय प्रेम सिंह ने रेणुकाजी मेंं इतनी प्रगति करवाई की विकास के मामले में अन्य विधानसभा क्षेत्रों यहां तक कि स्वयं मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र को भी पीछे छोड़ दिया। उनके कार्यकाल में जहां रेणुकाजी में अनगिनत संस्थान खोले गए, वहीं 27 नई सड़कों का निर्माण और 17 कच्ची व मुख्य सड़कों को पक्का करवाया गया। उनकी बदौलत आज हर गांव तक सड़क पहुंची है, इससे जनता को सुविधा मिल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से लेकर 2025 तक वर्तमान विधायक विनय कुमार ने भी विकास के वर्चस्व को कायम रखते हुए रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने का प्रयास किया। विधायक निधि से कई गुणा अधिक बजट अपने विधानसभा क्षेत्र में खर्च किया लेकिन विपक्ष व विरोधी लोग विधायक विनय कुमार का आभार जताने की बजाय उनकी काबलियत पर सवाल उठा रहें हैं जो कि शर्मनाक ही नहीं निंदनीय भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तपेंद्र चौहान ने कहा कि रेणुकाजी में भाजपा ने कई हथकंडे अपनाए, कई बार प्रत्याशी भी बदले लेकिन विकास के आगे भाजपा और उसके नेता अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि विधायक और पार्टी पर लगाएं जा रहे आरोप पूरी तरह बेबुनियाद और निराधार हैं। इस मौके पर मित्र सिंह तोमर, श्यामा ठाकुर, हरिंद्र शर्मा, मोहन लाल व राम रतन शर्मा सहित ब्लॉक कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed