फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka ji vikas board meeting

अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से होगा शुरू : विनय कुमार

Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka ji vikas board meeting
रेणुकाजी में अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते विस उपाध्य
अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेला 31 अक्टूबर से होगा शुरू : विनय कुमार
विज्ञापन

मेले में पहली मर्तबा मेले में शिरकत करेंगे आसपास के ग्रामीण देवता

कार्यक्रम में सांस्कृतिक दलों और लोक कलाकारों को मिलेगा अधिमान
मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में दो स्टार नाइटों का होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की समृद्धि लोक संस्कृति का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला इस वर्ष 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पूर्ण श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुख, सुविधा व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। परंपरा के अनुसार मेले का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और समापन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला करेंगे।

मेले में इस बार पहली मर्तबा आसपास के देवी-देवताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। यह बात विधानसभा उपाध्यक्ष एवं रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार ने मेले के आयोजन को लेकर रेणुकाजी में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने सभी विभागों की जिम्मेवारियां सुनिश्चित करते हुए 29 अक्टूबर तक सभी आवश्यक प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में लोक कलाकारों व सांस्कृतिक दलों को अधिमान दिया जाएगा। दो स्टार नाइटें भी आयोजित होंगी। उन्होंने मेले से संबंधित व्यवस्थाओं को जुटाने के लिए कमेटियों का गठन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय कुमार ने कहा कि मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार अलग-अलग सेक्टरों में बांटा जाएगा। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 100 के करीब अस्थायी शौचालय स्थापित किए जाएंगे। मेले की तमाम गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। प्रदेश उच्च न्यायालय से आग्रह करके मेले को पूर्व की भांति ददाहू स्थित खेल मैदान से ही आरंभ करने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि स्थानीय गिरि नदी पर अस्थायी पुल का निर्माण करवाया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र तक पहुंचने के लिए लंबा पैदल सफर तय न करना पड़े। मेले के दौरान प्लास्टिक के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। विनय कुमार ने कहा कि यह मेला प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे उत्तरी भारत में अपनी एक अलग व अमिट पहचान रखता है। इसको लेकर मेले में कुछ नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।


इस मौके पर उपायुक्त प्रियंका वर्मा, एडीएम एलआर वर्मा, एएसपी योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ, अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, डीएसपी मुकेश डड्वाल, तहसीलदार ददाहू जय सिंह ठाकुर, एसएचओ प्रियंका चौहान, बोर्ड के सीईओ भरत सिंह ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व रेणुका विकास बोर्ड के सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

....संवाद

रेणुकाजी में अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते विस उपाध्य

रेणुकाजी में अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले के आयोजन को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते विस उपाध्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed