{"_id":"610a95ae8ebc3ec3594bf58b","slug":"renuka-haripurdhar-road-now-open-nahan-news-sml379212482","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद बहाल हुआ रेणुका-हरिपुरधार मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद बहाल हुआ रेणुका-हरिपुरधार मार्ग
विज्ञापन
घंटों मशक्कत के बाद बहाल किया गया रेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग। सड़क से गुजरते वाहन।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी-हरिपुरधार मार्ग बुधवार सुबह वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया। तकरीबन 24 घंटे बाद मार्ग के बहाल होने से ग्रामीणों के साथ-साथ यात्रियों और पर्यटकों ने भी राहत की सांस ली।
विभाग की दो जेसीबी मशीनों के ऑपरेटरों के लगातार प्रयासों के बाद बुधवार सुबह 10 बजे के करीब इस मार्ग को सभी वाहनों के लिए बहाल कर दिया। हालांकि, छोटे वाहनों के लिए मंगलवार रात्रि को ही सड़क बहाल कर दी थी लेकिन बहाली के कुछ समय बाद ही भारी मलवा आने से पुन: बंद हो गया था। जिस कारण लोगों को सड़क किनारे ही खड़े रहना पड़ा।
इसके चलते वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों लगी रहीं। हालांकि मार्ग बहाल होने के बावजूद भी पहाड़ी से पत्थर गिरने का क्रम जारी है। खतरे की संभावना को ध्यान में रखते हुए दो पुलिस कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है जो हर आने जाने वाले यात्रियों को सचेत करने में जुटे हैं। उल्लेखनीय है कि मंगलवार की सुबह पहाड़ी का एक बड़ा भाग दरकने से यह मार्ग ददाहू के निकट बंद हो गया था जिस कारण रेणुका विधानसभा क्षेत्र की करीब 40 पंचायतों का संपर्क ददाहू सहित जिला मुख्यालय नाहन से पूरी तरह से कट गया था। भारी कोशिशों के बावजूद भी मार्ग को देर रात तक भी खोला नहीं जा सका जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्रियों को सड़क पर ही रात बिताने के लिए भी विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, सहायक अभियंता दलीप तोमर ने बताया कि मार्ग से खतरे की संभावना अभी टली नहीं है लेकिन मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया गया है। दो जेसीबी मशीनों के माध्यम से भी मार्ग खुलने में करीब 24 घंटे का समय लगा है।
................