फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   renuka dam sangarh samiti meeting

Sirmour News: पहले मांगे पूरी करो, फिर शुरू होने देंगे परियोजना का कार्य

Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
renuka dam sangarh samiti meeting
ददाहू में कोर कमेटी की बैठक में चर्चा करते रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के सदस्य। संवाद
-रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति की दो टूक चेतावनी
विज्ञापन


-ददाहू में कोर कमेटी की बैठक में विस्थापितों ने दिखाई तल्खी

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने बांध प्रबंधन को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक विस्थापितों की सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक परियोजना का कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि प्रबंधन उन्हें काम रुकवाने के लिए विवश न करे।

मंगलवार को ददाहू में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में विस्थापितों ने कड़े शब्दों में अपना रुख जाहिर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चरान-चरागाह भूमि पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनुमति के बिना ही सुरंग निर्माण के लिए कटिंग की जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर, संयोजक विनोद ठाकुर और सचिव योगेश ठाकुर ने कहा कि विस्थापितों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन के बिना प्रबंधन को किसी भी प्रकार की निर्माण गतिविधि करने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांगें पूरी किए बिना डूब क्षेत्र में होने वाले हर कार्य को मौके पर रोका जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रबंधन ने बिना सहमति निर्माण कार्य शुरू किया तो विस्थापित आंदोलन के लिए मजबूर होंगे और काम रुकवाया जाएगा। बैठक के बाद विस्थापितों का एक प्रतिनिधिमंडल परियोजना के महाप्रबंधक अनूप शर्मा से मिला और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि विस्थापितों की जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इस दौरान सतपाल, पूर्ण चंद, मदन सिंह, कमलराज सहित समिति के अन्य सदस्य और विस्थापित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed