{"_id":"660ea7fab21f9f503e062e60","slug":"renuka-dam-association-give-memorandum-to-dc-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1001-121766-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बांध विस्तापितों को 16 वर्षों से मिल रहे आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बांध विस्तापितों को 16 वर्षों से मिल रहे आश्वासन
Thu, 04 Apr 2024 06:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपता श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल। संवाद
श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्या निवारण की लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुका बांध निर्माण से विस्तापित परिवारों को 16 वर्षों से आश्वासन ही मिल रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। यह बात श्री रेणुका बांध जन संघर्ष समिति ने शुक्रवार को जिला उपायुक्त सुमित खिमटा को ज्ञापन सौंपते हुए कही।
समिति ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि 16 वर्षों से वे बांध प्रबंधन, जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के सामने मांग उठाते आए हैं लेकिन अभी तक किसी भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है और उन्हें कोरे आश्वासन ही मिले हैं। समिति के अध्यक्ष योगेंद्र कपिला ने बताया कि विस्थापित असमंजस की स्थिति में हैं कि बांध बनने के बाद उनका क्या होगा। उपायुक्त से मिले प्रतिनिधि मंडल में संघर्ष समिति के संयोजक प्रताप सिंह तोमर, महासचिव संजय चौहान, कोषाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, सलाहकार राजकुमार शर्मा, टीकाराम शर्मा, जयप्रकाश शर्मा दुर्गाराम शर्मा और दीपक चौहान मौजूद रहे।
कोट
-बांध प्रबंधन से भी विस्तृत नोट मांगा गया है। शीघ्र ही बांध प्रबंधन एवं संघर्ष समिति के साथ बैठक की जाएगी जिसमें बांध प्रबंधन के पदाधिकारियों सहित राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद होंगे। दोनों पक्षों को सुनने के उपरांत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
-सुमित खिमटा, उपायुक्त सिरमौर