{"_id":"625db2787a68ae2cc646eeef","slug":"rehdi-driver-injured-in-ponta-sahib-due-to-hit-by-truck-nahan-news-sml4060926153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से रेहड़ी संचालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से रेहड़ी संचालक घायल
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल को जोड़ने वाले एनएच-907 पर एक हादसा हुआ है। इसमें तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से रेहड़ी संचालक घायल हुआ है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहराल निवासी अमरजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने कहा कि सोमवार को दिन में अपने बाइक पर निजी कार्य से पांवटा-साहिब की तरफ जा रहा था। वह बातामंडी के नजदीक चौधरी ढ़ाबा के पास पहुंचा। उस समय बातापुल की ओर से एक व्यक्ति रेहड़ी चलाकर पैदल ही बहराल की तरफ आ रहा था। बातापुल की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक ने रेहड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी संचालक मधुसुदन निवासी बिहार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसकी रेहड़ी को भी काफी क्षति पहुंची हैं।
शिकायत मिलने पर आरोपी चालक सलमान खान निवासी साहपुरा, सहारनपुर उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मुख्य आरक्षी नवीन कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।