फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   redcross mela will be celebrated 8 may in nahan chogan

नाहन के चौगान में 8 मई को होगा रेडक्रास मेला

Wed, 30 Mar 2016 07:26 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Wed, 30 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन

 विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य पर 8 मई को नाहन चौगान में जिला स्तरीय रेडक्रास मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेडक्रास सोसायटी बीसी बडालिया ने यहां मेले के आयोजन के लिए रेडक्रास सोसायटी के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेडक्रास संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संस्था है जिसका उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा और सहायता करना है। रेडक्रास की आय के सृजन के लिए हर वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है ताकि रेडक्रास के माध्यम से अधिक से अधिक पीड़ित और निर्धन व्यक्तियों की सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मेले को आकर्षक बनाने के लिए सोसायटी की ओर से डॉग शो, बेबी शो के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों की लोक नृत्य प्रतियोगिताएं और लोगों के मनोरंजन के लिए संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में रेफल ड्रॉ भी निकाले जाएंगे जिसमें इनाम पाने वाले व्यक्तियों को आकर्षक ईनाम भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि चौगान में पांच दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे जिसमें विभिन्न विभागों के अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों की ओर से अपने उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मेले में पहाड़ी व्यंजनों के स्टाल के अलावा विभिन्न उद्योगों द्वारा भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मेेले में झूले भी लगाए जाएंगे। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि रेडक्रास सोसायटी में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाए और आजीवन सदस्य बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए ताकि रेडक्रास के माध्यम से जिला में अनेक सामाजिक गतिविधियां कार्यान्वित की जा सकें। उन्होंने कहा कि रेडक्रास के सदस्यों को पहचान-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।


उपायुक्त ने बताया कि रेडक्रास मेले के अवसर पर अक्षम व्यक्तियों को व्हील चेयर, श्रवण यंत्र इत्यादि प्रदान किए जाएंगे । उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला ब्लॉक मुख्यालय पर अक्षम व्यक्तियों की पहचान के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए और पात्र व्यक्तियों के नाम सोसायटी को प्रस्तुत किए जाएं ताकि मेले में उन्हें कृत्रिम अंग इत्यादि प्रदान किए जा सकें।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, एसडीएम नाहन डॉ. रिचा वर्मा, सहायक आयुक्त टाशी संडूप सहित रेडक्रास सोसायटी के सरकारी और गैर सरकारी सदस्यों ने भाग लिया।    
\

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed