फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   redcross fair celebrated 8 and 9 may in chogan ground

आठ और 9 मई को चौगान में लगेगा रेडक्रॉस मेला : उपायुक्त

Sat, 30 Apr 2016 06:54 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)। Updated Sat, 30 Apr 2016 06:54 PM IST
विज्ञापन

नाहन(सिरमौर)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सौजन्य से आगामी 8 व 9 मई को नाहन चौगान में रेडक्रॉस मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी एवं पूर्व संासद प्रतिभा सिंह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।

विज्ञापन



उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने बताया कि सोसायटी की आय के सृजन को मेले का आयोजन किया जा रहा है जिससे मेले से अर्जित आय से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता को पहुंचाया जा सके। रेडक्रॉस सोसायटी का उद्देश्य पीड़ित मानवता की सेवा व सहायता करना है। इस कार्यक्रम को और भी प्रभावी ढंग से कार्यान्वित करने के लिए प्रयास होंगे। इसलिए सोसायटी सदस्यता अभियान चलाएगी जिससे अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य से जुड़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मेले के सफल आयोजन के लिए सिरमौर जला के उद्योगपतियों से अपना अमूल्य योगदान देने का आग्रह भी किया। मेले को आकर्षक बनाने के लिए रेफल ड्रॉ आयोजन में पचास पुरस्कार निकाले जाएंगे। ड्रॉ 8 मई की शाम नाहन चौगान में ही निकाले जाएंगे। मेले में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी, स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, मेले में बेबी शो, डॉग शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनमोहन शर्मा, सहायक आयुक्त टाशी संडुप व एसडीएम नाहन डॉ. रिचा वर्मा सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed