{"_id":"6ab907a7a037a9bbdf054953","slug":"record-missing-in-dadhahu-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190070-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू कॉलेज में सरकारी रिकॉर्ड पर सेंध, तीन एसीआर बुक और रजिस्टर गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू कॉलेज में सरकारी रिकॉर्ड पर सेंध, तीन एसीआर बुक और रजिस्टर गायब
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
सीसीटीवी की निगरानी के बावजूद कैसे गायब हुआ रिकॉर्ड..? जांच कमेटी गठित, पुलिस में शिकायत
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय डिग्री कॉलेज ददाहू में सरकारी रिकॉर्ड के गायब होने से हड़कंप मच गया है। कॉलेज कार्यालय से तीन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) बुक और एक महत्वपूर्ण रजिस्टर गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होने के बावजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज कार्यालय से गायब हो गए। घटना उस समय की बताई जा रही है, जब कॉलेज परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में खलबली मच गई। प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है, जबकि रेणुका थाने में भी लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस की ओर से भी मामले में कार्रवाई की जानी है। अब जांच का अहम सवाल यही रहेगा कि सुरक्षित रखे गए सरकारी दस्तावेज आखिर कार्यालय से कैसे गायब हुए और उस दौरान कार्यालय तक किसकी पहुंच थी।
बताया गया है कि तीनों एसीआर बुक और रजिस्टर एक अलमारी में रखे थे। इस अलमारी की चाबी प्राचार्य कार्यालय के ड्रॉअर में रखी हुई थी। ऐसे में दस्तावेजों के गायब होने की घटना ने कॉलेज की रिकॉर्ड सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, दस्तावेज किस तरह गायब हुए और इसके पीछे कौन है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन
कॉलेज में 30 जून को तत्कालीन प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद से प्राचार्य का पद रिक्त है। वहीं, अधीक्षक भी स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। ऐसे में प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर को सौंपा गया है। पढ़ाई के साथ कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी भी उनके पास है। उनकी व्यस्तता के बीच कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है।
अब सीसीटीवी फुटेज जांच की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है। फुटेज से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि दस्तावेज गायब होने के दौरान कार्यालय और उसके आसपास कौन-कौन मौजूद था। कॉलेज की जांच कमेटी पूछताछ में जुटी है, जबकि पुलिस भी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल कॉलेज की जांच कमेटी पूछताछ में जुटी है। पुलिस भी शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि जरूरी दस्तावेजों के गायब होने के संबंध में रेणुका पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। कॉलेज स्तर पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-- -- -- -- संवाद
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी के बावजूद कैसे गायब हुआ रिकॉर्ड..? जांच कमेटी गठित, पुलिस में शिकायत
योगेंद्र अग्रवाल
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय डिग्री कॉलेज ददाहू में सरकारी रिकॉर्ड के गायब होने से हड़कंप मच गया है। कॉलेज कार्यालय से तीन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) बुक और एक महत्वपूर्ण रजिस्टर गायब होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होने के बावजूद महत्वपूर्ण दस्तावेज कार्यालय से गायब हो गए। घटना उस समय की बताई जा रही है, जब कॉलेज परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।
मामले की सूचना मिलते ही कॉलेज प्रबंधन में खलबली मच गई। प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है, जबकि रेणुका थाने में भी लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस की ओर से भी मामले में कार्रवाई की जानी है। अब जांच का अहम सवाल यही रहेगा कि सुरक्षित रखे गए सरकारी दस्तावेज आखिर कार्यालय से कैसे गायब हुए और उस दौरान कार्यालय तक किसकी पहुंच थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि तीनों एसीआर बुक और रजिस्टर एक अलमारी में रखे थे। इस अलमारी की चाबी प्राचार्य कार्यालय के ड्रॉअर में रखी हुई थी। ऐसे में दस्तावेजों के गायब होने की घटना ने कॉलेज की रिकॉर्ड सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, दस्तावेज किस तरह गायब हुए और इसके पीछे कौन है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।
विज्ञापन
कॉलेज में 30 जून को तत्कालीन प्राचार्य के सेवानिवृत्त होने के बाद से प्राचार्य का पद रिक्त है। वहीं, अधीक्षक भी स्वास्थ्य कारणों से अवकाश पर हैं। ऐसे में प्राचार्य का अतिरिक्त कार्यभार वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर को सौंपा गया है। पढ़ाई के साथ कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी भी उनके पास है। उनकी व्यस्तता के बीच कार्यालय से महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने का मामला सामने आया है।
अब सीसीटीवी फुटेज जांच की सबसे अहम कड़ी मानी जा रही है। फुटेज से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि दस्तावेज गायब होने के दौरान कार्यालय और उसके आसपास कौन-कौन मौजूद था। कॉलेज की जांच कमेटी पूछताछ में जुटी है, जबकि पुलिस भी शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेगी।
रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण मामले में आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। फिलहाल कॉलेज की जांच कमेटी पूछताछ में जुटी है। पुलिस भी शिकायत के आधार पर मामले की जांच करेगी।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि जरूरी दस्तावेजों के गायब होने के संबंध में रेणुका पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। कॉलेज स्तर पर जांच कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।