{"_id":"65883796c26af42aef0df1f4","slug":"rastriya-majdoor-congress-organised-meeting-in-dhaulakunawa-nahan-news-c-177-1-ssml1030-15272-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी सूरत में मजदूरों का शौषण बर्दाश्त नही किया जायेगा: बबलू पंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी सूरत में मजदूरों का शौषण बर्दाश्त नही किया जायेगा: बबलू पंडित
विज्ञापन
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश इकाई कि धौलाकुआं बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे इंटक प्रदेशा
मजदूरों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बबलू पंडित
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस प्रदेश इकाई सिरमौर के धौलाकुआं में बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं रिजोर्ट में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की सिरमौर में बैठक आयोजित की गई जिसमें हिमाचल प्रदेश इंटक अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा उर्फ बबलू पंडित ने बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत की। जबकि असगर अली बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इंटक प्रदेशाध्यक्ष और कार्यक्रम के मुख्यातिथि बबलू पंडित ने कहा कि संगठन मजदूरों के शोषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। साथ ही महिला सशक्तीकरण व नशा उन्मूलन में सक्रिय होकर भूमिका निभाई जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान प्रदेश सरकार किन-किन मुद्दों पर दिक्कतों से जूझ रही है और नशा निवारण व महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
धनवीर कपूर ने बताया कि बैठक में प्रदेश महासचिव राजेश कश्यप, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय कोहली विशेषरूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इंटक महिला पदाधिकारी जयमंती चौहान व अधिवक्ता एसआर चौहान, विजेंद्र ठाकुर व पूर्व पार्षद पांवटा नगर परिषद धनवीर कपूर ने अपने विचार रखे। धौलाकुआं में आयोजित कार्यक्रम आयोजन में इन स्थानीय नेताओं ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस दौरान पच्छाद से कुशल तोमर तथा इंटक के पदाधिकारियों, नाहन, पांवटा साहिब, रेणुकाजी व शिलाई क्षेत्र से संगठन से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य पहुंचे।
संवाद