{"_id":"22359911d0382360855e481358545461","slug":"rape-case-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल की नोक पर महिला से किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल की नोक पर महिला से किया दुराचार
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Wed, 02 Mar 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत एक महिला ने बुलेरो चालक पर पिस्तौल की नोक पर उसके साथ दुराचार किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस अधीक्षक सौम्या सांबशिवान ने बताया कि महिला की शिकायत पर धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। नामजद बुलेरो गाड़ी के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पहली तारीख को कालाअंब में एक फैक्टरी में तनख्वाह लेने आई थी।
इसके बाद वह शाम को जब कालाअंब बस स्टैंड की ओर जा रही थी तो उसने एक बुलेरो जीप संख्या एचआर-71बी-8005 को हाथ देकर रोका। वह उसमें घर जाने के लिए बैठ गई। बुलेरो चालक उसे घर ले जाने की बजाय सुकेती रोड पर ले गया। पहाड़ी के पीछे ले जाकर उसे पिस्तौल जैसी कोई चीज दिखाई तथा उसके साथ जबरदस्ती दुराचार किया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि टीम गठित कर फरार बुलेरो नंबर को टे्रस किया जा रहा है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।