फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   raod maintains work begin in giri river renuka ji

Sirmour News: रेणुकाजी मेले में देवताओं के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
raod maintains work begin in giri river renuka ji
ददाहू में गिरि नदी को जाने वाले मार्ग को बजरी से समतल करती मशीनरी। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

रेणुकाजी मेले में देवताओं के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

कई वर्षों बाद सुधरी गिरि नदी को जाने वाले मार्ग की हालत

मेले की तैयारियों को लेकर लोक निर्माण ने भी झोंकी ताकत

संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय मेला श्री रेणुकाजी के मद्देनजर देवताओं के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। लोक निर्माण विभाग ने देवताओं के स्वागत को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ददाहू से लेकर रेणुकाजी तीर्थ तक जहां सड़कों व पुलों आदि की मरम्मत की जा रही है।

वहीं देवताओं के मार्ग को भी चकाचौंध किया जा रहा है। ददाहू बाजार से गिरि नदी (श्मशानघाट) की ओर जाने वाले मार्ग को पक्का किया जा रहा है। कई वर्षों बाद इस मार्ग की हालत सुधर गई है।
विज्ञापन


बता दें कि मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री देवताओं को कंधा देने इसी मार्ग से होकर गुजरेंगे। वहीं शोभायात्रा के मार्ग को भी पक्का किया जा रहा है जहां से देवताओं की सवारी शान से निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मर्तबा देवताओं को स्थानीय गिरि नदी से रवाना किया जाना है। इसको लेकर गिरि की ओर जाने वाले दोनों मार्गों को पक्का किया जा रहा है। करीब 400 मीटर के दायरे में छह लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। वहीं इस मर्तबा देवताओं के ठहराव के लिए गिरि नदी में विशेष पंडाल भी तैयार किया जाएगा जहां से मुख्यमंत्री देवताओं की रवानगी करने के साथ मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

गिरि नदी में अस्थायी पुल को स्थापित करने का कार्य भी प्रगति पर है। आगामी 15 नवंबर से पहले गिरि नदी पर अस्थायी पुल स्थापित कर लिया जाएगा। इस कार्य को भी लोक निर्माण विभाग ने ठेके पर दिया है। गिरि नदी पर अस्थायी पुल स्थापित करने के लिए नदी के रुख को भी मोड़ा गया है ताकि मेले के दौरान किसी हादसे के अंदेशे से बचा जा सके।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दिलीप चौहान ने बताया कि रेणुकाजी मेले से संबंधित तमाम तैयारियां जोरों पर है। मुख्यमंत्री सहित देवताओं व श्रद्धालुओं के गुजरने वाले मार्ग को पक्का किया जा रहा है।


सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से सभी तैयारियां 20 नवंबर से पहले ही पूर्ण कर ली जाएंगी।

ददाहू में गिरि नदी को जाने वाले मार्ग को बजरी से समतल करती मशीनरी। संवाद

ददाहू में गिरि नदी को जाने वाले मार्ग को बजरी से समतल करती मशीनरी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed