फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ranitaal ward haal-behaal

Sirmour News: रानीताल पार्क के चारों ओर अवैध रूप से पार्क किए जा रहे वाहन

Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
ranitaal ward haal-behaal
रानीताल वार्ड में पार्क के ईद-गिर्द की सड़क पर पार्क किए वाहन। संवाद
वार्ड नंबर 8 रानीताल... अभियान
विज्ञापन

सचित्र -1 से 9

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। शहर के वार्ड नंबर 8 रानीताल में स्थानीय पार्क के इर्द-गिर्द लोगों ने अवैध पार्किंग स्थल बना लिए हैं। यहां रोजाना दर्जनों वाहन खड़े किए जा रहे हैं। अवैध रूप से खड़े इन वाहनों के कारण यहां एंबुलेंस या दमकल वाहन तक अंदर नहीं पहुंच सकते। जिन लोगों के सड़क के साथ गैराज बने हैं, उनके आगे भी वाहन खड़े हैं, जिस वजह से वह अपने गैराज से समय पर गाड़ी नहीं निकाल पा रहे हैं।

अर्से पहले यहां बिजली विभाग से अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए सुशील गोयल की गाड़ी में आग लग गई थी। दमकल विभाग बीच रास्ते में ही रुक गया। यही नहीं जब भी रात को किसी को इमरजेंसी की जरूरत होती है तो एंबुलेंस अंदर नहीं आती और मरीज को मरने वाली स्थिति में रानीताल बड़े गेट तक ले जाना पड़ता है। पुलिस कभी कभार आकर चालान कर लेती है, लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा। इसके अलावा यहां लोग अपने भवन के निर्माण की सामग्री चोरी छिपे रास्ते पर फेंक रहे हैं, जिससे दिक्कतें हो रही है। कई गलियों में नियमित सफाई नहीं हो रही, सड़कों की मरम्मत के नाम कमेटी कर्मचारी खानापूर्ति ही कर रही है, बाकि वार्ड की अधिकतर गलियों में सड़कें ठीक हैं, लेकिन रानीताल छोटा गेट के साथ वाली सड़कें उखड़नी शुरू हो गई हैं, जिसके कारण लोगों ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

--बाक्स

1. रानीताल सड़क वाहनों के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र है। फिर भी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, जो परेशानी का सबब बन रहे हैं। एंबुलेंस और दमकल वाहन इनके कारण अंदर नहीं आ रहे और मरीज को भी रानीताल बड़े गेट तक ले जाना पड़ रहा है जो बहुत चिंताजनक बात है।- सुमित्रा देवी, रानीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

----

2. इस वार्ड में अशोक की चक्की वाली गली में सीवरेज नाली अट गई थी। जिसे लोगों को खुद ही खोलना पड़ा। उसका गंद कई दिनों तक गली में पड़ा रहा, कई दिन बाद कमेटी के लोग उसे उठाने आए। पूरी गली में गंदगी का आलम है। टूटे चक्कों की मरम्मत के नाम पर काम चलाऊ काम करके चले गए। - प्रवीण कश्यप, रानीताल।
----

3. बारादरी के पास वाले गलियों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। इसके कारण यहां पर गंदगी का आलम रहता है। लोग भी खुले में ही गंद फैला रहे हैं। गलियों की रोजाना सफाई होनी चाहिए ताकि स्वच्छता बनी रहे। - विकास सैनी, सब्जी विक्रेता, रानीताल
----

4.लोगों ने सड़कों पर मलबे के ढेर लगा दिये हैं। इसके कारण सुंदरता को तो ग्रहण लग ही रहा है, सड़कें भी संकरी हो रही हैं। बारादरी के पास मलबे के ढेर लगे हैं, कोई कार्रवाई नहीं। सड़कें भी टूट रही हैं। इसके कारण सफाई भी ढंग से नहीं हो पा रही। इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। - शशि वलियान, बारादरी, रानीताल।

----संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed