फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rampurghat road is in bad condition, people are troubled by dust and potholes.

Sirmour News: रामपुरघाट सड़क बदहाल, धूल और गड्ढों से परेशान लोग

Sat, 07 Mar 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Rampurghat road is in bad condition, people are troubled by dust and potholes.
अ​भियान : पांवटा साहिब की रामपुरघाट सड़क बदहाली बयां करती तस्वीरें। संवाद
सैकड़ों ट्रकों की आवाजाही, लेकिन सड़क टूटी, लोग धूल फांकने को मजबूर
विज्ञापन

क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रशर और 30 से ज्यादा उद्योग, रोज गुजरते हैं सैकड़ों ट्रक
संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रामपुरघाट को जोड़ने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों बड़े ट्रक और छोटे वाहन गुजरते हैं। वाहनों के आने-जाने के दौरान उड़ने वाली धूल से जहां राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है, वहीं आसपास रहने वाले लोगों का घरों में रहना भी दूभर हो गया है। इससे बीमारी फैलने के साथ-साथ हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
बता दें कि पांवटा साहिब के रामपुरघाट में एक दर्जन से अधिक स्टोन क्रशर और 30 से अधिक उद्योग हैं। क्रशर और उद्योगों से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके बावजूद इस क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल बनी हुई है। लंबे समय से सड़क को सुधारने की मांग उठती रही है, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। सड़क की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

सिरमौर क्रशर एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा, आरपी तिवारी, अतर सिंह नेगी, रण सिंह चौहान, दिनेश कुमार, गुरबख्श सिंह, सत्यप्रकाश, दिलशाद, मासूक, अमरजीत, हकरू और हुसनेन अली ने बताया कि पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में पूरी सड़क पर धूल ही धूल रहती है। रामपुरघाट में क्रशर जोन होने के कारण यहां से सैकड़ों बड़े ट्रक गुजरते हैं। सड़क टूटी होने के कारण वाहनों का शोर भी अधिक होता है और धूल के गुबार आसपास के घरों में पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि घरों के बाहर कपड़े सुखाना मुश्किल हो गया है। इतना ही नहीं, घरों के अंदर भी धूल जाने से गंदगी फैल रही है। लगातार धूल में रहने से आसपास के लोगों में बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कहने को यह औद्योगिक क्षेत्र है, लेकिन यहां सुविधाओं के नाम पर लोग धूल फांकने को मजबूर हैं। लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क को पक्का करने की मांग की है। साथ ही कहा कि जब तक सड़क की मरम्मत नहीं होती, तब तक यहां नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि लोगों को आवाजाही और रहने में परेशानी न हो।

विश्वकर्मा चौक से रामपुरघाट के बीच जहां सड़क अधिक खराब है। करीब चार किलोमीटर हिस्से को पक्का करने के लिए लगभग 70 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। जल्द ही सड़क को पक्का करने का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-योगेश वर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, पांवटा साहिब

अभियान : पांवटा साहिब की रामपुरघाट सड़क बदहाली बयां करती तस्वीरें। संवाद

अभियान : पांवटा साहिब की रामपुरघाट सड़क बदहाली बयां करती तस्वीरें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed