फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rampur news, kupvi, win, first, prize, pm awas, yojana

Sirmour News: प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में कुपवी ब्लॉक शिमला जिले में प्रथम

Sat, 20 Jan 2024 05:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
rampur news, kupvi, win, first, prize, pm awas, yojana
मशोबरा दूसरे और नारकंडा ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। कुपवी विकासखंड ने प्राकृतिक आपदा में निर्धारित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। चालू वर्ष में प्राकृतिक आपदा के तहत विकासखंड में कुल 13 आवास स्वीकृत हुए थे । इन सभी स्वीकृत मामलों में विकासखंड ने पहली किस्त जारी कर लक्ष्य को शतप्रतिशत हासिल कर लिया गया है । 81 में से 78 की लक्ष्य प्राप्ति के साथ मशोबरा दूसरे एवं 74 में से 71 यानी 96% लक्ष्य प्राप्ति के साथ नारकंडा ब्लॉक तृतीय स्थान पर है । इसी प्रकार 113 में से 103 (91 फीसदी) के साथ ननखड़ी चौथे स्थान,111 में से 101 यानी 91% प्रतिशत के साथ कोटखाई पांचवें, 248 में से 199 (80%) के साथ चौहारा ब्लॉक छठे, 80 फीसदी लक्ष्य प्राप्ति कर 492 में से 393 आवास के लिए राशि आवंटित कर जुब्बल ब्लॉक जिलेभर में सातवें स्थान हासिल किया है। वहीं 77 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर कुल 146 में से 113 स्वीकृत आवास के लिए राशि आवंटन के साथ आठवें स्थान पर रहा है। बसंतपुर ब्लॉक में 79 में से 45 यानी 57%,रोहड़ू विकासखंड में 563 में से 319 आवासों के लिए 57 फीसदी,रामपुर ब्लॉक 584 में से 328 यानी 56 प्रतिशत एवं चौपाल विकासखंड स्वीकृत 378 में से 144 आवास के लिए राशि आवंटन के साथ क्रमशः नौंवें, दसवें, ग्याहरवें और बारहवें स्थान पर रहे हैं । बीडीओ कुपवी अरविंद गुलेरिया ने जिला शिमला में आपदा में स्वीकृत प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर एक बार फिर से बेहतरीन कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed