फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   rajiv thakur win himfed election in sirmaur

Sirmour News: राजीव ठाकुर बने हिमफेड के निदेशक, छह मतों से जीते चुनाव

Sat, 22 Jul 2023 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
rajiv thakur win himfed election in sirmaur
राजीव ठाकुर, निदेशक हिमफेड सिरमौर
राजीव ठाकुर बने हिमफेड के निदेशक, छह मतों से जीते चुनाव
विज्ञापन

नाहन में हुए चुनाव में राजीव को 25, पृथ्वीराज को पड़े 19 मत

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ (हिमफेड) सिरमौर के निदेशक मंडल के चुनाव में राजीव ठाकुर ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी पृथ्वीराज को हराकर निदेशक पद का चुनाव 6 मतों से जीता। राजीव ठाकुर को कुल 25 मत पड़े, जबकि पृथ्वीराज को 19 मतों से संतोष करना पड़ा।

शनिवार को नाहन शहर के रानीताल स्थित हिमफेड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक पंजीयक भास्कर कालिया, डीआई दिनेश सांख्यान और चुनाव प्रबंधक मदन सिंह ठाकुर की देखरेख में हुए चुनाव में राजीव ठाकुर को विजेता उम्मीदवार घोषित किया गया।
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक चली। इस दौरान कुल 46 सदस्यों में से 44 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बारिश के वजह से दो सदस्य अपना वोट नहीं डाल सके। इस दौरान नाहन के विधायक अजय सोलंकी भी मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजीव ठाकुर ने निदेशक मंडल सिरमौर जोन का चुनाव जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रबंधक मदन सिंह ठाकुर ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक चली। कुल 46 सदस्यों में से 44 ने अपने मत का प्रयोग किया। राजीव ठाकुर छह मतों से विजयी घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed