फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Rajgarh Zone becomes champion in volleyball.

Sirmour News: वॉलीबाल में राजगढ़ जोन बना चैंपियन

Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rajgarh Zone becomes champion in volleyball.
फागू स्कूल में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के साथ विजेता टीम। संवाद
फागू में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने विजेता खिलाड़ियों को बांटे इनाम

बोले, कांग्रेस सरकार कार्यकाल पूरा होने से पहले 15 हजार शिक्षकों को देगी नौकरी

संवाद न्यूज एजेंसी

राजगढ़ (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागू में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
वॉलीबाल में राजगढ़ जोन ने विजेता और सतौन जोन ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। कबड्डी में शिलाई जोन विजेता और पांवटा जोन उपविजेता रहा। खो-खो में पांवटा जोन ने प्रथम और नाहन जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कुराश में शिलाई जोन विजेता और टिंबी जोन उपविजेता रहा। ठोडा में कोटला पंजोला को विजेता ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन

समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉ. यशवंत सिंह परमार के पदचिह्नों पर चलते हुए शिक्षा और सड़कों को प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा विभाग में करीब नौ हजार रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जा चुकी हैं, जबकि करीब छह हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया अलग-अलग स्तरों पर चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल पूरा होने तक 15 हजार से अधिक अध्यापकों की नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहली से अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू करने समेत सीबीएसई और शिक्षा व्यवस्था में समय की जरूरत के अनुसार बदलाव किए गए हैं। प्रदेश में स्पोर्ट्स हॉस्टलों की संख्या नौ से बढ़ाकर 12 की गई है। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने पर भी सरकार का ध्यान है।

शिक्षा मंत्री ने फागू को पीएमश्री स्कूल बनाने, डे-बोर्डिंग स्कूल की सुविधा उपलब्ध करवाने और स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर गंगूराम मुसाफिर, दयाल प्यारी, पद्मश्री विद्यानंद सरैक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed