{"_id":"58405d6e4f1c1b0c1ede7b5f","slug":"raid-in-kaveri-jeweller-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी ज्वेलर्स के शोरूम में आयकर विभाग की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावेरी ज्वेलर्स के शोरूम में आयकर विभाग की छापेमारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद देशभर में हरकत में आए आयकर विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। पांवटा साहिब स्थित कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में वीरवार को आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी। इससे पांवटा बाजार के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। आयकर विभाग की टीम ने सुबह 10 बजे कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में छापा मारा।
विज्ञापन
आयकर टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में उत्तराखंड एवं हिमाचल पुलिस के साथ पहुंचे। इसमें अजय सोलकर, मूल्यांकन अधिकारी और आयकर कमिश्नर शामिल रहे। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने कावेरी ज्वेलर के पांवटा साहिब स्थित शो रूम सहित विकासनगर व देहरादून स्थित शो रूमों पर भी एक ही समय छापा मारा। विभागीय टीम शो रूम में रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद सिरमौर में किसी व्यवसायी पर यह पहली रेड है। इस रेड के बाद पांवटा के अन्य बड़े व्यापारियों में भी हड़कंप मच गया है। उल्लेखनीय है कि कावेरी ज्वेलर्स में आयकर विभाग ने दूसरी बार छापेमारी की है। इससे पूर्व भी आयकर विभाग की टीम कावेरी ज्वेलर्स के शो रूम में दबिश दे चुकी है। वीरवार शाम तक आयकर विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर रिकार्ड खंगालने में जुटी हुई थी। शो रूम के दरवाजे बंद थे। दस्तावेजों में क्या कुछ निकल कर आ रहा है इसकी कोई सूचना किसी को नहीं है।
विज्ञापन