{"_id":"6afc4f22913ce2cac902440f","slug":"quiz-pratiyogita-in-kafota-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194412-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कफोटा कॉलेज की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में में अमन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कफोटा कॉलेज की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में में अमन प्रथम
विज्ञापन
कफोटा कॉलेज में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित करतीं सहायक प्राचार्य। सं
प्रतियोगिता नीलम दूसरे और दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में मंगलवार को इतिहास विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान, सामान्य जागरूकता और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारतीय और विश्व इतिहास से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। बीए द्वितीय वर्ष के अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष की नीलम दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं।
इतिहास विभाग के सहायक आचार्य प्रो. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में दिए गए पुरस्कारों का पूरा खर्च प्रो. दिनेश कुमार ने अपनी निजी निधि से वहन किया। प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और विषय के प्रति रुचि बढ़ती है।-- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई/कफोटा (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय कफोटा में मंगलवार को इतिहास विभाग की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के ऐतिहासिक ज्ञान, सामान्य जागरूकता और बौद्धिक क्षमता को बढ़ावा देना रहा।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से भारतीय और विश्व इतिहास से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ उत्तर देकर अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया। बीए द्वितीय वर्ष के अमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। बीए तृतीय वर्ष की नीलम दूसरे और बीए द्वितीय वर्ष की दीपिका तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इतिहास विभाग के सहायक आचार्य प्रो. दिनेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में दिए गए पुरस्कारों का पूरा खर्च प्रो. दिनेश कुमार ने अपनी निजी निधि से वहन किया। प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना, आत्मविश्वास और विषय के प्रति रुचि बढ़ती है।
विज्ञापन
