{"_id":"6a732ba7020db75d65083f63","slug":"quiz-pratiyogita-in-dadhahu-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-185346-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ऋतिक ने 300 में से 170 अंक हासिल कर पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ऋतिक ने 300 में से 170 अंक हासिल कर पाया पहला स्थान
विज्ञापन
शिलाई कॉलेज में लिखित परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
सचित्र-
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के इतिहास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ऑक्शन क्विज का प्रथम चरण लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अजय सिंह की उपस्थिति में हुई।
इतिहास विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य प्रो. रविंद्र कुमार और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्या प्रो. रंजना चौहान के मार्गदर्शन में विभिन्न संकायों और कक्षाओं से 53 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस परीक्षा में भाग लिया। लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, सम-सामयिक घटनाओं, इतिहास, विज्ञान, साहित्य, राजनीति, भूगोल, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
प्रतियोगिता के परिणामों में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ऋतिक ने 300 में से 170 अंक प्राप्त कर प्रथम, बीए अंतिम वर्ष के छात्र रिंकू ने 135 अंक और एमए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांश राणा व एमए प्रथम वर्ष के छात्र अखिल ने संयुक्त रूप से 130-130 अंक प्राप्त कर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के इतिहास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ऑक्शन क्विज का प्रथम चरण लिखित परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह परीक्षा कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. अजय सिंह की उपस्थिति में हुई।
इतिहास विभागाध्यक्ष सहायक आचार्य प्रो. रविंद्र कुमार और एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्या प्रो. रंजना चौहान के मार्गदर्शन में विभिन्न संकायों और कक्षाओं से 53 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस परीक्षा में भाग लिया। लिखित परीक्षा में विद्यार्थियों के सामान्य ज्ञान, सम-सामयिक घटनाओं, इतिहास, विज्ञान, साहित्य, राजनीति, भूगोल, हिमाचल प्रदेश एवं अन्य विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणामों में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र ऋतिक ने 300 में से 170 अंक प्राप्त कर प्रथम, बीए अंतिम वर्ष के छात्र रिंकू ने 135 अंक और एमए द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांश राणा व एमए प्रथम वर्ष के छात्र अखिल ने संयुक्त रूप से 130-130 अंक प्राप्त कर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन