फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   pwd maintain bangram pool work in giripaar anjboj ponta

Sirmour News: हरकत में लोक निर्माण विभाग, दुरूस्त किया गिरि का वैकल्पिक मार्ग

Mon, 03 Apr 2023 07:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
pwd maintain bangram pool work in giripaar anjboj ponta
बांगरन पुल की मरम्मत के चलते बनाए गए वैकल्पिक मार्ग को दुरुस्त करती जेसीबी मशीन। संवाद
इंपैक्ट...
विज्ञापन

हरकत में लोक निर्माण विभाग, दुरूस्त किया गिरि का वैकल्पिक मार्ग
दो जेसीबी मशीनें लगाकर तीन जगह से नदी का पानी कराया डायवर्ट
जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हो गया था मार्ग, पुल की चल रही मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार आंजभोज क्षेत्र के लोग बांगरण पुल के मरम्मत कार्य के चलते दिक्कतों से जूझ रहे हैं। बारिश होने पर वैकल्पिक मार्ग बंद हो रहा है। इससे आवाजाही प्रभावित हो रही है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग का अमला हरकत में आया।
विभाग के कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता दलीप तोमर, सहायक अभियंता रामभज तोमर, कनिष्ठ अभियंता अजय चौहान आदि मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष किरनेश जंग ने भी कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला में 3 अप्रैल के अंक में ‘गिरि नदी में जलस्तर बढ़ने से जोखिम भरा हुआ वैकल्पिक मार्ग, लोग परेशान’ खबर को प्रमुखता से उठाया था। खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब विभाग पुल मरम्मत कार्य पूरा न होने तक वैकल्पिक मार्ग को फिर से ठीक करवाने मेें जुट गया है।
पूर्व प्रधान डोबरी सालवाला घासीराम, मोहन शर्मा, रत्तन चौहान, कल्याण सिंह, जयप्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, सुभाष, सुनील व नीरज ने बताया कि गिरिपार क्षेत्र की 18 पंचायतों को जोड़ने को गिरि नदी पर वर्ष 1985 में पुल बना है।
दशकों पुराने जर्जर बांगरण पुल का सवा करोड़ से मरम्मत कार्य चल रहा है। मरम्मत होने से गिरिआर और गिरिपार क्षेत्र के लोगों के आवागमन में आसानी हो सकेगी। इस बीच वैकल्पिक तौर पर पुल के समीप वैकल्पिक मार्ग का निर्माण हुआ था, जो जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार-शनिवार की रात को क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे वाहन चालकों व मुसाफिरों को दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

सहायक अभियंता रामभज तोमर ने कहा कि गिरि नदी पर पुल मरम्मत में तेजी लाई जा रही है। वैकल्पिक मार्ग को फिर से दुरूस्त करने का कार्य किया जा रहा है। नदी का पानी दो से तीन जगह डाइवर्ट किया गया है। देर शाम तक सभी वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।
........संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed