फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   punjabi singer arshdeep kor win the heart of people in sirgul devta culture night rajgargh by their sweet songs

अर्शदीप कौर ने ‘आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं...’ से बांधा समां

Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer arshdeep kor win the heart of people in sirgul devta culture night rajgargh by their sweet songs
राजगढ़ बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देतीं पंजाबी गायक अर्शप्रीत कौर। - फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अर्शप्रीत कौर और लोक कलाकारों ने बेहतर प्रस्तुतियों से समां बांधा। राज्य विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

मेला कमेटी ने उन्हें शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। आवाज पंजाब की विजेता अर्शप्रीत कौर ने अपनी मधुर आवाज में ‘आओ हुजूर तुमको सितारों में ले चलूं’ गीत के साथ आगाज किया। इसके बाद उन्होंने नॉन स्टाप पंजाबी और बॉलीवुड गीतों से पौने घंटे तक लोगों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कभी ऐस फूल ते, कभी उस फूल ते यार मेरा तितलिया वरगा, कमली मेरे यार दी, सामी-सामी, जुगनी, कुड़ियो मेरे दाता दे दरबार में, दिल मेरा सोना, मेरा लौंग गवाचा, काला शाह काला, मुंडियां कुड़ियां दी अख लड़ गयी, कजरा मोहब्बत वाला, इश्क तेरा तड़फावे प्रस्तुत किया। गीतों के साथ-साथ अर्शप्रीत ने माये री मेरिये शिमले री सड़के चंबा कितनी दूर हिमाचली गीत से दर्शकों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले नाटी सिरमौर वालिये फेम रघुवीर ठाकुर ने मेरा ए सिरमौरो बड़ा प्यारा नाटी से शुरुआत करते हुए, बेलुए बुरा आया जमाना, देश भाइया शोभला से दर्शकों का मनोरंजन किया। नरेंद्र नीटू ने मुंगडी जोगे न रोये कानो, इक हसीना थी, इक प्यार का नगमा है गीत से समां बांधा। विनोद रांटा ने पारो आया बंजारा, ठोंडे पानी रा नाला मेरी प्यारी रुमतिये, धर्मपाल ठाकुर ने ताई दा जिअटू लागा रा, नारणा पूजा कोरनी विज्टो री प्रस्तुत किया।
इसके अलावा कलाकार दिलीप सिरमौरी, शर्मा सिस्टर्स की पिया रे पिया रे थारे बिना लागे नहीं माहरा जिया प्रस्तुति भी शानदार रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि बलदेव भंडारी ने राजगढ़ सब्जी मंडी के लिए एक करोड़ और निर्वाचन क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के लिए लगभग 50 लाख रुपये की घोषणा भी की।

इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप, मेला कमेटी अध्यक्ष और एसडीएम यादविंद्र पाल, तहसीलदार कपिल तोमर, जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, आईएमसी अध्यक्ष नीरज चौधरी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नवीन शर्मा, विनय शर्मा, सुरेश ठाकुर व जयप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed