फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Punardhar School won the title of best school in the Under-19 sports competition.

Sirmour News: अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में पुनरधार स्कूल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का खिताब

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Punardhar School won the title of best school in the Under-19 sports competition.
पुरनरधार स्कूल में अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ स्कूल के खिताब के साथ पुरनधार स्कूल क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन/नौहराधार/हरिपुरधार(सिरमौर)। नौहराधार खंड की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में पुनरधार स्कूल ने कबड्डी और वॉलीबॉल में ट्राफी जीतकर सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता प्रभारी मधु पुंडीर ने बताया कि वॉलीबॉल में पुनरधार ने परंपरागत विजेता देवा मामल को सीधे 3-0 से पराजित किया, जबकि कबड्डी में चाडना को एक तरफा मुकाबले में हरा कर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन


वॉलीबॉल और कबड्डी में क्रमश: देवामानल और चाढऩा दूसरे स्थान पर रहे। खो खो का खिताब देवामानल ने उच्च विद्यालय देवना थनगा को पराजित कर अपने नाम किया। बैडमिंटन में विजेता बौगधार और उप विजेता चौरास विद्यालय रहा। योगा की ट्रॉफी नौहराधार विद्यालय को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ऑस्ट्रेलिया की बहुराष्ट्रीय कंपनी अटलासियान में वरिष्ठ सॉफ्टवेयर अभियंता और इसी पंचायत के प्रतिभावान युवा रोहित भारद्वाज रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।


सह प्रभारी प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा हिमांशु चौहान ने मंच का कुशल संचालन किया। इस मौके पर पुनरधार स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य एवं संगठन सचिव वीरेंद्र सिंह, स्टेट अवॉर्डी शिक्षक एवं विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चमन लाल, ग्राम पंचायत भराड़ी के पंचायत के प्रधान तमन धीमान समेत अन्य शिक्षक व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article